{"_id":"68bde06d1bf881c2f10e7fcf","slug":"father-and-son-beat-up-a-young-man-he-died-kannauj-news-c-214-1-knj1005-136978-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पिता-पुत्र ने की युवक की पिटाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पिता-पुत्र ने की युवक की पिटाई, मौत
विज्ञापन
अमोलर। जमीन बिक्री के रुपये मांगने गए युवक की रविवार को खरीदार पक्ष के लोगों ने पिटाई की। इससे युवक सिर और पैर से खून बहने लगा और पेट में काफी अंदरूनी चोट आई। परिजन जब इलाज के युवक को अस्पताल ले जा रहे थे तो रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने गांव के एक युवक पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने फाॅरेंसिक टीम के साथ साक्ष्य एकत्र किए और हर बिंदु पर मामले की जांच कर रही है। उधर, देर शाम भाई ने जमीन खरीदने वाले ढिपारा गांव निवासी पिता हैदर और पुत्र सलीम पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पिता-पुत्र पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं देर शाम एसपी विनोद कुमार ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही थानाध्यक्ष को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
तालग्राम क्षेत्र के दलापुरवा निवासी बबलू ठाकुर (40) खेतीबाड़ी करता था। भाई सोनू ने बताया कि बबलू ने अपने हिस्से की साढ़े तीन बीघा जमीन ग्राम ढिपारा के रहने वाले हैदर और सलीम को बेच दी थी। जमीन खरीदने वाले ने पूरे रुपये नहीं दिए थे। मांगने पर चार-पांच हजार रुपये देकर टरका देता था। इससे भाई परेशान रहता था और बीमार होने के कारण इलाज भी नहीं करा पा रहा था। सुबह बबलू रुपये लेने के लिए ढिपारा गया था, जहां पर रुपये मांगने पर जमीन खरीदने वाले ने गालीगलौज कर मारपीट की।
इससे भाई के सिर, पैर से खून बहने लगा और पेट में काफी अंदरूनी चोट आई। नौ बजे के करीब भाई के घायल होने की जानकारी मिली तो वह लोग उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया, फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सीओ सदर अभिषेक प्रताप अजेय ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पत्नी से हो गया था संबंध विच्छेद
भाई ने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण बबलू की पत्नी, पुत्र के साथ 10-12 साल पहले छोड़ कर चली गई थी। तीन साल पहले संबंध विच्छेद हो गया था। परिवार में भाई संजीव सिंह, राजीव सिंह, सोनू सिंह के अलावा मां उमेश कुमारी हैं।