{"_id":"61c76bac3119d05a2a328710","slug":"fasal-kannauj-news-knp671707519","type":"story","status":"publish","title_hn":"माइनर में कटी खांदी, सैकड़ों बीघा फसल हुई जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माइनर में कटी खांदी, सैकड़ों बीघा फसल हुई जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चपुन्ना। कुरसेंडा माइनगर में पानी छोड़े जाने से सुबह खांदी कट गई। जिससे 100 बीघा खेत में पानी भर गया। सूचना के बाद भी नहर विभाग का कोई कर्मचारी खांदी बंद करने नहीं पहुंचा, जिससे किसानों में रोष है।
ग्राम नगला बिशुना से निकले कुरसेंडा माइनर में पानी छोड़ा गया था। शनिवार सुबह पांच बजे खांदी कट गई। गांव के लोग जब तक कुछ समझ पाते। पानी खेतों में भरना शुरू हो गया। पानी का बहाव तेज था, पास के गांव दिल्लापुर, अशोकनगर, शरीफाबाद, लालपुर, नगला सुदामा के किसानों की सैकड़ों बीघा फसल डूब गई। किसान रवींद्र सिंह ने बताया कि खेतों में सरसों, गेहूं, लहसुन व आलू की फसलें खड़ी थीं।
सूचना के बाद भी देर शाम तक खांदी बंद करने के लिए नहर विभाग से कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। गांव के सुरेंद्र सिंह, रनवीर सिंह, वीरपाल, राजेश, कल्लू, बालेश्वरदयाल, विशंभर सिंह आदि ने जिलाधिकारी से नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग की। इस संबंध में सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता पारसनाथ ने बताया कि कुरसेंडा माइनर इटावा डिवीजन में आता है। वहां के अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। शीघ्र ही खांदी का बंद कराया जाएगा।