{"_id":"3c156b17dc69ad0409ea8801ab463285","slug":"farmers-began-arriving-for-registration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजीकरण के लिए पहुंचने लगे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजीकरण के लिए पहुंचने लगे किसान
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
कृषि विभाग की ओर से चलाई जा रहीं जनकल्याणकारी
विज्ञापन
योजनाओं व कृषि यंत्रों व बीज पर मिलने वाले अनुदान का लाभ लेने को किसान
अपना पंजीकरण कराने के लिए जागरूक होने लगे हैं।
उप निदेशक कृषि कार्यालय में किसान खुद पहुंचकर पंजीकरण करा रहे हैं। जिला कृषि अधिकारी नीरज रान कटियार ने बताया कि पंजीकरण पूरी तरह से मुफ्त है। किसान जिला मुख्यालय पर आकर पंजीकरण करा सकते हैं।
वहीं उप निदेशक कार्यालय में तैनात कर्मचारी शशांक सिंह ने बताया कि किसान खसरा, खतौनी, पहचान पत्र की प्रति व फोटो लेकर आएं। पंजीकरण कराने की अंतिम तिथि शासन ने बढ़ाकर 30 नवंबर कर दी है। पंजीकरण कराने वाले किसानों को रजिस्ट्रेशन नंबर भी दिया जाएगा।