फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   farmer, kannauj news

मौसम की मार से घटी आलू की पैदावार

Mon, 10 Feb 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
farmer, kannauj news
खेत में आलू का लगा ढेर। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। मौसम की मार से आलू की पैदावार में गिरावट आई है। दिसंबर व जनवरी में हुई बारिश का असर दिखने लगा है। आलू का साइज जहां छोटा रह गया है, वहीं खुदाई के समय 10-15 पैकेट (प्रति पैकेट 50 किलो) कम आलू निकल रहा है। किसानों को इस बार ज्यादा मुनाफा नहीं हो सकेगा। कम पैदावार देख किसान खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

जिले में इस साल किसानों ने आलू की खेती 47,500 हेक्टेयर में बोआई की थी। आलू की खेती करने वाले किसानों को उम्मीद थी कि इस बार पैदावार अच्छी होगी, लेकिन बीच में मौसम खराब होने से पाला पड़ने से आलू की फसल प्रभावित कर दी है। हालांकि, किसानों ने दवा आदि के छिड़काव कर फसल को बचाने की कोशिश की। दिसंबर और जनवरी में इस बार बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर सारा पानी फेर दिया। 15 से 20 फीसदी पैदावार कम हो गई है। हालत यह है कि एक बीघा में 35 से 40 पैकेट निकलने वाला आलू घटकर 25 से 30 पैकेट पर आ गया। मौसम की मार से आलू का साइज भी छोटा रह गया। खुदाई कर रहे किसान कम आलू निकलने से परेशान हैं। लगातार घाटा होने से पिछले कई साल से आलू की खेती करने वाले किसानों की संख्या में कमी आने लगी है। इसके चलते आलू भंडारण के लिए खोले गए शीतगृह भी आधे-अधूरे भर पाते हैं। किसानों को उम्मीद है पैदावार कम होने से आलू का दाम बाजार में अधिक होने से आम लोगों पर इसका असर दिखेगा। वहीं, वर्तमान में आलू छह सौ से साढ़े छह सौ रुपये प्रति पैकेट बिक रहा है। इससे किसानों की हालत ज्यादा पतली है।
विज्ञापन

अमर सिंह का कहना है कि इस बार बारिश व पाला पड़ने से झुलसा रोग लग गया। दवा डालकर फसल पर छिड़काव किया लेकिन कोई फायदा नहीं मिला। इससे आलू की पैदावार में गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान आनंद सिंह ने बताया कि कच्ची फसल में इस बार किसानों की चांदी रही। उम्मीद थी कि पक्की फसल भी बेहतर होगी लेकिन बारिश व पाला ने किसानों की उम्मीदों पर सारा पानी फेर दिया। इससे पैदावार में कमी आई है।
शिव सिंह ने बताया कि आलू की फसल पर पाला पड़ने से पौधे सूख गए है। आलू की फसल को बचाने के लिए कई प्रयास किए लेकिन सारे बेकार गए। पैदावार घटने के कारण आलू की खेती में खर्च रकम भी निकलाना भी मुश्किल पड़ेगा।

जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि मौसम की मार का सबसे अधिक आलू की फसल पर प्रभाव पड़ा है। इससे आलू की पैदावार में गिरावट आई है। इसका आंकलन करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed