फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Farmer injured in collision with dumper, dies during treatment

Kannauj News: डंपर की टक्कर से किसान घायल, इलाज के दौरान मौत

Sun, 15 Oct 2023 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 15 Oct 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Farmer injured in collision with dumper, dies during treatment
छिबरामऊ। सिकंदरपुर चौकी क्षेत्र के गांव रतनपुर के मुख्य गेट के सामने डंपर की टक्कर से साइकिल सवार किसान घायल हो गया। गंभीर हालत में 100 शैया अस्पताल से तिर्वा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम रतनपुर निवासी सतीश शाक्य (45) बुआई के लिए आलू निकलवाने लिए शनिवार को कोल्ड स्टोरेज गया था। लौटते समय दोपहर 01:40 बजे रतनपुर गांव के मुख्य गेट के सामने जीटी रोड पर गुरसहायगंज की तरफ से आए डंपर ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर को छोड़कर मौके से भाग गया। सूचना पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज योगेंद्र शर्मा ने एंबुलेंस बुलाकर घायल सतीश को 100 शैया अस्पताल भिजवाया। साथ ही डंपर को कब्जे में लेकर चौकी पर खड़ा करा दिया। उधर, हादसे की सूचना पर सतीश के परिजन भी 100 शैया अस्पताल पहुंच गए। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। तिर्वा मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। शव पहुंचते ही पत्नी किरन देवी, पुत्र अभिषेक, अमित व पुत्री अंजली समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed