{"_id":"63333759abf06b66341cb0c1","slug":"farmer-gave-his-life-by-hanging-on-the-tree-kannauj-news-knp7204584192","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj Suicide: पेड़ पर फंदा लगाकर वृद्ध किसान ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj Suicide: पेड़ पर फंदा लगाकर वृद्ध किसान ने दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 27 Sep 2022 11:18 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
कन्नौज जिले के सौरिख में चारा लेकर निकले वृद्ध किसान ने दोपहर में सड़क किनारे पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना क्षेत्र के कायमपुर नविासी रक्षपाल वर्मा (65) शराब का लती था।
विज्ञापन
दोपहर को जानवरों के लिए चारा लेने की बात कहकर घर से निकला था। गांव से कुछ दूर भटपुरी रोड पर खड़े पेड़ में कपड़े का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, से गुजर रहे राहगीरों ने पेड़ से शव लटका देख घटना की सूचना परिजनों को दी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पत्नी सुमित्रा ने बताया कि घर से शराब के नशे में चारा लाने की बात कहकर निकले थे। रक्षपाल के चार पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। दो बेटों और एक बेटी की शादी हो चुकी हैं। चारों बेटे दिल्ली और राजस्थान में मजदूरी करते हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन