{"_id":"69b84845fb6a51c78c07f624","slug":"farmer-drives-tractor-on-nine-bighas-of-potato-crop-kannauj-news-c-214-1-knj1006-146088-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: भाव न मिलने पर किसान ने नौ बीघा आलू की फसल पर चलवाया ट्रैक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: भाव न मिलने पर किसान ने नौ बीघा आलू की फसल पर चलवाया ट्रैक्टर
विज्ञापन
तालग्राम। आलू का उचित मूल्य न मिलने से परेशान किसान ने सोमवार को नौ बीघा खड़ी फसल पर ट्रैक्टर रोटावेटर चलवाकर जोताई करा दी। किसान का कहना है कि इस बार आलू की पैदावार अच्छी हुई लेकिन बाजार में दाम बेहद कम मिल रहे हैं। ऐसे में लागत निकालना भी मुश्किल हो गया है।
अयूबपुर गांव निवासी किसान श्याम पटेल ने बताया कि बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च हुआ था लेकिन मंडी में आलू का भाव इतना कम है कि फसल बेचने पर घाटा ही उठाना पड़ रहा है। इसी कारण मजबूर होकर उसने खड़ी फसल को ही खेत में जोतवा दिया। अब समय से मक्का बोआई करेगा। किसान का कहना है कि फसल को मंडी तक ले जाने और भंडारण का खर्च भी वहन करना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने बताया कि यदि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलेगा तो खेती करना कठिन होता जाएगा। किसान ने सरकार से मांग की है कि आलू समेत अन्य फसलों के लिए उचित समर्थन मूल्य घोषित हो ताकि किसानों को उनकी मेहनत का सही लाभ मिल सके।