{"_id":"61292e908ebc3e79fa1ac8b6","slug":"fallo-up-kannauj-news-knp648640745","type":"story","status":"publish","title_hn":"साजिश रचने में पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साजिश रचने में पुलिस ने भेजा जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ौरिख। पुलिस ने गोली मारकर दो लाख रुपये लूट की साजिश रचने के आरोप में साधू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साधू सिंह के भाई नीरज को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। साधू सिंह ने गांव के ही लोगों के खिलाफ गोली मारकर दो लाख रुपये लूट की घटना का आरोप लगाया था। पुलिस की जांच में लूट की घटना को झूठा पाया गया था। दो लाख रुपये बरामद कर लिए गए थे।
थाना इलाके के मिश्राबाद निवासी साधू सिंह के भाई केशव सिंह के ट्रैक्टर से गांव के मनोज का एक्सीडेंट हो गया था। इसमें मनोज की मौत के बाद भतीजे पीयूष ने मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे में समझौते के लिए साधू सिंह मनोज के परिजन पीयूष और डंपी पर दबाव बना रहा था। इन लोगों ने मना कर दिया था। साधू सिंह ने समझौते के लिए फंसाने की साजिश रची। 25 जून 2021 को भाई नीरज से गोली मरवाकर दो लाख रुपये लूट की सूचना पुलिस को दे दी।
इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। पुलिस ने जांच में लूट की घटना को झूठा पाया था। घर से दो लाख रुपये बरामद कर भाई नीरज को जेल भेज दिया। गुरुवार को पुलिस ने साधू सिंह को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के कट के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक हरिश्याम सिंह ने बताया कि समझौते के लिए गांव के पीयूष और डंपी को फंसाने के लिए साधू सिंह ने यह साजिश रची थी।