फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   fal vikreta smet 11aur positiv mile

फल विक्रेता समेत 11 और पॉजिटिव मिले

Fri, 19 Jun 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
fal vikreta smet 11aur positiv mile
सरायमीरा के सराय गली में कोरोना संक्रमित से जानकारी लेते डा. पवन श्रीवास्तव व सरायमीरा चौकी प्रभ? - फोटो : KANNAUJ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कन्नौज। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शुक्रवार को 11 और संक्रमित मिले। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 187 पहुंच गई है। इसमें बिहार के एक युवक की मौत हो गई और 101 मरीज ठीक हो चुके हैं। 85 संक्रमित का इलाज कोविड-19 अस्पतालों में इलाज चल रहा है। शुक्रवार को सात नए हाटस्पाट बने। इसके साथ ही हॉटस्पॉट की संख्या 58 हो गई है।
संक्रमित मिले लोगों में शहर के सरायगली सरायमीरा का 20 वर्षीय फल विक्रेता भी शामिल है। वह सरायमीरा की कई गलियों में फेरी लगाकर फल बेचता था। उसने स्वास्थ्य टीम को बताया कि सरायगली से लेकर ठेकेदार गली, सरदार गली, डाकबंगला रोड, तिर्वा रोड, कलेक्ट्रेट रोड पर फल बेचता था। प्रत्येक दिन 50 से 60 लोग फल खरीदते थे। इनमें किसी के नाम और पते नहीं बता पाया। इसके अलावा कन्नौज ब्लाक क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी एक ही परिवार की 45 वर्षीय महिला, 22 वर्षीय युवती, 24 वर्षीय युवक, 18 वर्षीय युवती संक्रमित मिलीं हैं। गुरसहायगंज के लाड़पुर निवासी 20 वर्षीय युवक, इसी कस्बे के सुभाष नगर का 50 वर्षीय अधेड़ और सोनीपत से लौटा सदर ब्लाक के गांव मियांगंज निवासी 50 वर्षीय अधेड़ भी पॉजिटिव निकले हैं।
विज्ञापन

पॉजिटिव मिला दुर्गा नगर तिर्वा निवासी 34 वर्षीय युवक गुरुग्राम, उर्मदा ब्लाक क्षेत्र के गांव कउदयीुपर्वा निवासी 20 वर्षीय युवक नोएडा, गांव सरैया निवासी 19 वर्षीय युवक दिल्ली से लौटे थे। सभी को को कोविड-19 अस्पताल कनपटियापुर में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने संक्रमितों से संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाई। संक्रमित मिले लोगों के गांव व मोहल्लों को टीम सैनिटाइज कराने के साथ परिजनों को सैंपल के लिए जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज व सौ सैय्या अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed