फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Factory , home -made target burglars

फैक्ट्री, घर को चोरों ने बनाया निशाना

Sun, 31 Jan 2016 12:35 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 31 Jan 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Factory , home -made target burglars

इंडस्ट्रियल एरिया मकरंदनगर में एक इत्र कारखाने में

विज्ञापन
चोरों ने धावा बोलकर लाखों रुपये का इत्र और कीमती सामान चोरी कर लिया। वहीं गणेश नगर चौधरीसराय मोहल्ले में बंद पड़े एक मकान का भी ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, मकरंदनगर इंडस्ट्रियल एरिया में राठौर एंड कंपनी के नाम से इत्र कारखाना राजेंद्र कुमार राठौर उर्फ राजू निवासी यूसुफपुर भगवान मकरंदनगर का है। बीते करीब एक पखवाड़े से कारखाना में ताला बंद था। कारखाना मालिक व्यापार के संबंध में बाहर गए हुए थे।

इसी बीच चोरों ने बाउंड्री लांघकर कारखाने के अंदर से सामान चोरी कर लिया। राजेंद्र राठौर जब वापस लौटे तो कारखाना देखने गए। गेट पर ताला लगा हुआ था, पर अंदर कमरों व गोदाम के ताले टूटे पड़े थे। गोदाम में रखे 16 तांबे के भभके, चार तांबे के सरफोश के अलावा 200 किलो इत्र, इनवर्टर, बैटरी, बांट आदि सामान गायब थे।

व्यापारी के अनुसार चोरी गए माल की कीमत करीब 3 लाख 80 हजार रुपये है। घटना की सूचना लिखित रूप में राजेंद्र राठौर ने कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक बीके गौतम को दी है। सूचना मिलते ही मकरंदनगर चौकी पुलिस कारखाने में पहुंची और छानबीन की।

आशंका व्यक्त की जा रही कि चोर किसी वाहन से आए थे और सामान बटोरकर चले गए। एसएसआई का कहना है कि मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। बीते दिनों कांशीराम कालोनी पुरानी पुलिस लाइन में मिले भभके, ढक्कन व सरफोश की पहचान कराई जाएगी।

आशंका है कि चोर से बरामद किया गया सामान राजेंद्र राठौर के कारखाने का हो सकता है। उधर, शहर के मोहल्ला गणेश नगर चौधरीसराय में बंद पड़े एक मकान का ताला तोड़कर करीब एक लाख रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। सुबह होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है।

गणेश नगर मोहल्ला निवासी मिथलेश दुबे का नवनिर्मित मकान है। बीती रात मकान में ताला लगा हुआ था। रात के समय चोरों ने मुख्य गेट व कमरों के ताले तोड़कर फ्रिज, कूलर, पंखे सहित करीब एक लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed