{"_id":"596057dcd8f97032eb2a518281e1222c","slug":"factory-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारखाने में लगी आग से सिलाई मशीनें जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारखाने में लगी आग से सिलाई मशीनें जलीं
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 06 Nov 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
कस्बा के मोहल्ला सीमांत नगर में गुरुवार की सुबह एक
विज्ञापन
कारखाना में आग लगने से एक दर्जन सिलाई मशीनें सहित लाखों का माल जल गया।
मौके पर जुटी सैकड़ों की भीड़ ने किसी प्रकार आग पर काबू पाया। आग बुझने के
दो घंटे बाद फायर ब्रिगेेड मौके पर पहुंची।
सीमांतनगर निवासी फखरुल अहमद का पास में ही मैनूर के मकान में कंबल व अन्य रेडीमेड कपड़े बनाने का कारखाना है। इसमें करीब एक दर्जन सिलाई मशीनों पर कर्मचारी काम करते हैं। गुरुवार की सुबह करीब पांच बजे कारखाना से धुआं निकलते देख मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
लोग जब तक कुछ समझ पाते कि आग ने पूरे कारखाना को अपनी चपेट में ले लिया। यहां पर तैयार रखे कंबल व अन्य कपड़े तेजी से जलने लगे। मौके पर जुटी भीड़ ने पानी आदि डाल करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया, पर तब तक एक दर्जन सिलाई मशीनों सहित कई लाख का तैयार रखा माल जल गया।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेेड को सूचना दी, पर वह करीब आठ बजे तब पहुंची जब लोग आग पर काबू पा चुके थे। आग लगने से आसपास रहने वालों में दहशत फैल गई। लोग अपने बचाव में घरों से बाहर निकल आए।