{"_id":"6acfd2c55b27389454082fd7","slug":"facilitators-will-be-deployed-in-25-wards-for-the-census-kannauj-news-c-214-1-knj1008-157780-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जनगणना के लिए 25 वार्डों में तैनात होंगे प्रेरक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जनगणना के लिए 25 वार्डों में तैनात होंगे प्रेरक
विज्ञापन
गुरसहायगंज। जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या संबंधी गणना को समय से गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराने के लिए नगर पालिका परिषद ने व्यापक जनजागरूकता अभियान की तैयारी की है। इसके तहत नगर के सभी 25 वार्डों में प्रेरकों की तैनाती की गई।
प्रेरकों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण में नागरिकों को स्वगणना की प्रक्रिया समझाने के साथ ऑनलाइन पोर्टल पर निर्धारित 40 प्रश्नों के उत्तर भरने में सहायता करने के लिए प्रेरित किया गया। अधिशासी अधिकारी अनिल पंडित ने बताया कि जनगणना की सफलता में नागरिकों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। इसी उद्देश्य से पालिका कर्मचारियों को प्रेरक के रूप में तैयार किया गया है। ये नागरिकों को स्वगणना के प्रति जागरूक करेंगे और जरूरत पड़ने पर तकनीकी सहायता भी उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर से सभी प्रेरक अपने आवंटित वार्डों में घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करेंगे। वे परिवारों को स्वगणना के लाभ और ऑनलाइन पोर्टल पर सही जानकारी दर्ज करने की प्रक्रिया समझाएंगे। ऑनलाइन स्वगणना 16 अक्तूबर से शुरू होगी। प्रत्येक वार्ड प्रेरक को कम से कम 25 सहयोगी प्रेरक तैयार करने का लक्ष्य दिया गया है। ये सहयोगी गलियों और मोहल्लों में लोगों को जागरूक करेंगे। पालिका अध्यक्ष मुन्नी देवी ने नागरिकों से स्वगणना में सही और पूर्ण जानकारी दर्ज करने की अपील की। कहा कि इससे कोई भी परिवार या व्यक्ति गणना से छूटने की आशंका कम होगी।