{"_id":"57a232c74f1c1b6f152baa0a","slug":"expressway-persist-rural","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेस-वे से नहीं हटे ग्रामीण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेस-वे से नहीं हटे ग्रामीण
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 03 Aug 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Protest Shimla
सदर तहसील क्षेत्र के गांव रतापुर्वा के ग्रामीणों का निर्माणाधीन एक्सप्रेस-वे में गांव के सामने से अंडरपास बनावाने की मांग को लेकर धरना जारी है। बुधवार को कुछ अधिकारियों ने ग्रामीणों से मुलाकात हर अंडरपास बनाने का आश्वासन देते हुए उनसे वहां हटने को कहा था , लेकिन ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की शुरुआत होने के बाद भी धरना समाप्त किए जाने की बात कही है।
बुधवार को रतापुर्वा के ग्रामीणों से धरनास्थल पर जाकर कुछ अधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर हटने को कहा, लेकिन ग्रामीण मांग पर 11 वें दिन भी टिके रहे। एक्सप्रेस-वे पर धरना कर रहे ग्रामीण फूलसिंह, शक्ति सिंह, सियाराम, तुलसी, महेश, वीरभान, बलवीर का कहना है कि वे सभी तब तक धरना खत्म नहीं करेंगे, जब तक अंडरपास का निर्माण शुरू नहीं हो जाता है।