{"_id":"578e74c44f1c1b9032c4cece","slug":"explosion-lawyer-and-litigant-once-ran","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमाका होते ही भागे वकील और वादकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धमाका होते ही भागे वकील और वादकारी
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 20 Jul 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
जली हुई बैटरी दिखाते आनंद दीक्षित।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील परिसर के पास 220 केवी लाइन में मंगलवार को तेज धमाका हो गया। धमाका होते ही चैंबरों में बैठे वकील और वादकारी जान बचाकर भाग निकले। वहीं आंगनबाड़ी सुपरवाइजर बेहोश हो गई। सात चैंबरों सहित आंगनबाड़ी कार्यालय की बिजली फिटिंग जल गई और पंखे, इनवर्टर आदि उपकरण फुंक गए। भौंती (कानपुर) से मैनपुरी के लिए ऊंचे टावरों पर बनी 220 केवी लाइन तहसील परिसर से होकर निकली है। इसके नीचे भी कई वकीलों ने चैंबर बना रखे हैं।
मंगलवार दोपहर तेज हवा में गीले पेड़ की पत्तियां तार से छूते ही जोरदार धमाका हुआ। इसमें विकास कुमार गुप्ता के चैंबर में वायरिंग के साथ पंखा, अशोक कुमार श्रीवास्तव के चैंबर में वायरिंग फुंक गई। यहां बैठे विकास सक्सेना, आशीष श्रीवास्तव, विवेक राजपूत आदि वकील जान बचाकर भागे। शिवस्वरूप सक्सेना व सुधीर सक्सेना के चैंबर में वायरिंग फुंक गई। भागते समय रतनकुमार सक्सेना फिसल कर गिर गए और उनके दाएं घुटने में चोट आ गई।
अमर सिंह पाल व धर्मेंद्र पाल के चैंबर की वायरिंग फुंक गई। संजीव उर्फ संजेश सक्सेना के चैंबर में बैठे आनंद दीक्षित ने बताया कि हादसे से वायरिंग जलने व इनवर्टर फुंकने के साथ ही बैटरी भी फट गई। अनुराग त्रिपाठी के चैंबर में पंखा फुंक गया और मोबाइल चार्जर फटकर दूर जा गिरा, अवनींद्र दुबे व सोनू पांडेय के चेंबर का सीमेंट पिलर चटक गया और वायरिंग समेत पंखा फुंक गया। इधर, इन वकीलों के चैंबर से चंद कदम दूर इस ब्लाक का आंगनबाड़ी कार्यालय है।
विज्ञापन
धमाके के साथ भवन की अंडरग्राउंड फिटिंग जलने लगी और कमरे में धुआं भरने से ब्लाक सुपरवाइजर ममता देवी बेहोश हो गई। आनन-फानन डाक्टर बुलाकर उनका उपचार कराया गया। 220 केवी विद्युत पारेषण खंड के एसडीओ एसके सरल का कहना है कि तहसील परिसर में उनका ठेकेदार लाइन के नीचे खड़े पेड़ छांटने जाता है तो वकील रोक देते हैं। उन्होंने पेड़ की छटाई का निर्देश ठेकेदार को दे दिया है। वह मजदूर लगाकर बुधवार को यह काम
करा देगा।