फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Explanation sought from four doctors absent from duty

ड्यूटी से गैरहाजिर चार डॉक्टरों से मांगा स्पष्टीकरण

Fri, 15 Oct 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Explanation sought from four doctors absent from duty
सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर के सौ शय्या अस्पताल में डॉक्टरों के सप्ताह में एक, दो व तीन दिन ड्यूटी करने का मामला अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद हड़कंप मच गया। सीएमएस ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियां निरस्त कर दीं। चार डॉक्टरों से गैरहाजिर रहने पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को सौ शय्या अस्पताल में कार्यरत ज्यादातर चिकित्सक दिखाई दिए। सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि अस्पताल में कार्यरत डॉ. ध्यानेंद्र सचान, डॉ. कुलदीप कुमार चार-चार दिन, डॉ. मनीष तिवारी तीन दिन से बिना सूचना के गैरहाजिर हैं। इनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ओमप्रकाश सौ शय्या अस्पताल के अलावा तीन दिन जिला अस्पताल से संबद्ध हैं। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर में रोज के दस्तखत कर दिए। इससे इनसे भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों से सप्ताह में हर रोज ड्यूटी पर मौजूद रहने के लिए कहा गया है। आदेश का पालन न करने वाले चिकित्सक की सर्विस ब्रेक मानी जाएगी। चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त करते हुए वापसी के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रेडियोलॉजिस्ट को अस्पताल में वापस करने की मांग
सीएमएस ने बताया कि रेडियोलॉजिस्ट डॉ. ओमप्रकाश को सप्ताह में तीन दिन के लिए जिला अस्पताल संबद्ध किया गया है। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार को पत्र लिखकर रेडियोलॉजिस्ट को अस्पताल में वापस करने की मांग की गई है। इससे कि अस्पताल में सप्ताह भर अल्ट्रासाउंड की सेवा शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉक्टरों का जारी होगा ड्यूटी रोटेशन चार्ट
सौ शय्या अस्पताल में डॉक्टरों का ड्यूटी रोटेशन चार्ट फिर से जारी होगा। ओपीडी और इमरजेंसी वार्ड में अलग-अलग डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई जाएगी। पैथोलॉजिस्ट और रेडियोलॉजिस्ट से इमरजेंसी और ओपीडी की ड्यूटी नहीं कराई जाएगी। चिकित्सकों से वार्ता कर शिफ्ट या दिन के हिसाब से ड्यूटी करने की रणनीति बनाकर रोटेशन चार्ट जारी होगा।

रोज एक घंटे चलेगा ऑक्सीजन प्लांट
सौ शय्या अस्पताल में लगे ऑक्सीजन प्लांट को प्रतिदिन एक घंटे चलाने के निर्देश कर्मचारी मुनीश को दिए गए हैं। इससे प्लांट में कोई समस्या नहीं रहेगी। ऑक्सीजन निर्बाध रूप से हर बेड तक पहुंच सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed