फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Evaluation of answer sheets will be done online

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों की जांच होगी ऑनलाइन

Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of answer sheets will be done online
कन्नौज। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करने की नई नियमावली आ गई है। इस बार प्रतिदिन का रेकार्ड साफ्टवेयर में दर्ज करना होगा। उसमें किस परीक्षक ने कितनी और कौन-कौन से रोल नंबर की कॉपियां जांची, उसकी जानकारी भी फीड होगी।
विज्ञापन

शहर स्थित केके इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक एके शर्मा ने बताया कि सभी परीक्षकों की ओर से प्रतिदिन कॉपियां जांचने की डिटेल वेबसाइट पर फीड करनी है। इसमें परीक्षक संख्या और परीक्षार्थी का रोल नंबर भी लिखा जाएगा। उप नियंत्रक ने बताया कि इसको लेकर बोर्ड से साफ्टवेयर बनाया गया है, ऐसा पहली बार हो रहा है। एसबीएस इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक एसएल सिंह ने बताया कि नई गाइड लाइन आई है, उसमें बताया गया है कि कॉपियां जांचने में परीक्षक और उप प्रधान परीक्षक की ओर से गलती न हो। साथ ही आउट ऑफ स्लेबर से अगर प्रश्न पत्र पूछा गया है और परीक्षार्थी ने उत्तर नहीं लिखा या गलत लिखा है तो भी नंबर दिए जाएंगे। इस मौके पर शिवमोहन कुशवाहा, आशीष शुक्ल, अरुण शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मीटिंग में दिए बोर्ड ने कई निर्देश
शनिवार को सुबह 11 बजे से यूपी बोर्ड की ओर से जूम मीटिंग हुई। केके इंटर कॉलेज में डीआईओएस राजेंद्र बाबू इसमें शामिल हुए। साथ ही कुछ प्रधानाचार्य और शिक्षक भी बैठे। डीआईओएस का कहना है कि समय से मूल्यांकन करना और परीक्षकों की ओर से मोबाइल न ले जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आराम फरमाते रहे परीक्षक
पहले दिन परीक्षकों से मूल्यांकन कार्य नहीं कराया गया। केके इंटर कॉलेज में जब जूम मीटिंग में डीआईओएस आदि व्यस्त थे, तो कई परीक्षक कुछ कक्षों में सीटों पर लेटकर आराम फरमा रहे थे। बेंच पर लेटे शिक्षकों का कहना है कि जब कॉपियां ही नहीं जंचवाईं गईं तो क्या करते।
पहले दिन 555 परीक्षक व डीएचई नहीं आए
दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 1151 परीक्षक और उप प्रधान परीक्षक को उत्तरपुस्तिकाओं को जांचने की जिम्मेदारी मिली है। इसमें पहले दिन ही 555 गैरहाजिर रहे। कुछ हाजिरी लगाकर ही निकल गए। एसबीएस इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक एसएल सिंह ने बताया कि 690 परीक्षक के सापेक्ष 440 आए। 72 डीएचई के सापेक्ष 32 ने हाजिरी लगाई। केके इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र के उप नियंत्रक एके शर्मा ने बताया कि 361 परीक्षक के सापेक्ष 112 आए। 28 डीएचई में 12 ही आ सके।

एसबीएस में जांची गईं 12 विषयों की 660 कॉपियां
एसबीएस इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की कॉपियां जांची जा रहीं हैं। पहले दिन 12 विषयों की 600 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। डीएचई को 20-20 कॉपियां दी गईं थीं। यहां के पर्यवेक्षक कप्तान सिंह को बनाया गया है। दूसरी ओर केके इंटर कॉलेज मूल्यांकन केंद्र का पर्यवेक्षक शिवमोहन सिंह कुशवाहा को बनाया गया है। यहां एक भी कॉपी इंटरमीडिएट की नहीं जांची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed