फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ensure tight security during festivals: DM

त्योहारों पर सुरक्षा चाक-चौबंद रखें : डीएम

Fri, 09 Oct 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Ensure tight security during festivals: DM
कन्नौज। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए प्रशासन सतर्क हो गया है। कलक्ट्रेट गांधी सभागार में शुक्रवार को जिला शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में दुर्गा पूजा, दशहरा, धनतेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा को सकुशल संपन्न कराने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने कहा कि सभी त्योहार आपसी प्रेम और सद्भाव से मनाए जाएं। आयोजन निर्धारित परंपराओं के अनुरूप हों, गैर परंपरागत या विवादित स्थलों पर कार्यक्रम न किए जाएं। सभी पूजा पंडालों में सीसीटीवी, अग्निशमन उपकरण और बैठने व निकलने की पर्याप्त व्यवस्था हो। राम बारात व अन्य जुलूसों के मार्गों का एसडीएम, सीओ और बिजली निगम संयुक्त निरीक्षण कर लें। लटके तारों को दुरुस्त कराया जाए। बिजली फॉल्ट पर कार्रवाई के लिए कर्मचारी नामित किए जाएं।
विज्ञापन

नगर पालिका और पंचायत विभाग को साफ-सफाई, नालियों की सफाई, कीटनाशक छिड़काव, प्रकाश व्यवस्था और पेयजल आपूर्ति के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन निर्धारित स्थलों पर ही हो। नदी या अनाधिकृत घाटों पर विसर्जन न किया जाए। स्वास्थ्य विभाग को आकस्मिक चिकित्सा सुविधा सक्रिय रखने के निर्देश दिए। डीजे पर अश्लील या धार्मिक भावना आहत करने वाले गीत न बजें। सोशल मीडिया पर अफवाहों और भ्रामक पोस्ट पर निगरानी रखी जाए। बैठक में एडीएम देवेंद्र सिंह, एएसपी अजय कुमार, सीएमओ डॉ. विकास चंद्रा सहित सभी एसडीएम, सीओ और शांति समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के निर्देश
त्योहार के समय मिलावटखोरी पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग को खोया, पनीर, मिठाई की गुणवत्ता जांचने के निर्देश दिए। गैस आपूर्ति और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed