{"_id":"6ac3ee7bfef4d530b0039315","slug":"emphasis-on-setting-aside-grievances-to-stage-the-ramlila-kannauj-news-c-214-1-knj1007-157283-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गिले-शिकवे भुलाकर रामलीला कराने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गिले-शिकवे भुलाकर रामलीला कराने पर जोर
विज्ञापन
विशुनगढ़। रामलीला मंचन और दशहरा मेले को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए सोमवार को थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। सीओ मयंक मिश्रा और न्यायिक तहसीलदार गिरीश चंद्र ने समिति के आंतरिक मतभेद दूर कर आयोजन को सफल बनाने पर जोर दिया।
बैठक में पिछली बार उपजे गतिरोध का मुद्दा भी उठा। नाराजगी के चलते कुछ सदस्यों के बैठक से चले जाने के बाद प्रशासन ने दोनों पक्षों की बात सुनी और आपसी सहमति बनाने का प्रयास किया। सुधीर कुमार द्विवेदी ने बताया कि कुछ बिंदुओं पर अभी पूरी सहमति नहीं बन सकी है। इन पर आगे विचार-विमर्श किया जाएगा। मेला संरक्षक पीठाधीश्वर मनोज शुक्ला और प्रबंधक रामबक्स लोधी ने पदाधिकारियों से आपसी मतभेद और गिले-शिकवे भुलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि रामलीला और दशहरा मेला पूरे क्षेत्र का सार्वजनिक उत्सव है। इसे सभी के सहयोग से सौहार्द और हर्षाेल्लास के साथ संपन्न कराया जाना चाहिए।
सीओ मयंक मिश्रा ने स्पष्ट किया कि इस बार रामलीला और दशहरा मेले का आयोजन पुरानी कमेटी के माध्यम से ही कराया जाएगा। मेला सकुशल संपन्न होने के बाद नियमानुसार नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया कराई जाएगी। बैठक में थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया, रामलीला समिति अध्यक्ष सौरभ त्रिपाठी, ओमजी दीक्षित आदि मौजूद रहे।