{"_id":"bf21164f823c4388a7f6331564de45e3","slug":"emergency-staff-nurses-now-be-deployed-in-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरजेंसी में तैनात होंगी अब स्टाफ नर्सें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमरजेंसी में तैनात होंगी अब स्टाफ नर्सें
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 28 Nov 2015 12:20 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा
विज्ञापन
मुहैया कराने के लिए हाल ही में नियुक्त की गई स्टाफ नर्सों को अब इमरजेंसी
सहित अन्य चिकित्सकों के पास लगाया जाएगा, जिससे वह मरीजों को उपचार दे
सके।
जिला अस्पताल के सीएमएस डा. सीपी सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल में वर्तमान समय में 37 स्टाफ नर्स की तैनाती हो गई है। इन सभी को अलग-अलग ड्यूटियों पर लगाया जाएगा। इमरजेंसी में चार स्टाफ नर्स लगाई जाएंगी। वहीं ओटी में तीन स्टाफ नर्स लगाई जाएंगी।
इसके अलावा पैथोलाजी, डेंटल विभाग सहित अन्य विभागों में भी स्टाफ नर्सों को लगाया जाएगा। इसके अलावा लेवर रूम में सात, वार्ड नंबर दो में सात और वार्ड तीन में भी सात-सात स्टाफ नर्सों को तीन शिफ्टों में लगाया जाएगा। एक वार्ड ब्वाय, एक वार्ड आया, दो एक्सरे टेक्नीशियन, एक लैब टेक्नीशियन, एक ओटी असिस्टेंट, तीन रजिस्ट्रेशन क्लर्क सहित एक फिजियोथेरेपिस्ट को भी लगाया जाएगा।
यह सभी अपने-अपने कक्षों में मरीजों को उपचार देंगे साथ ही सरकारी कार्य करेंगे। उधर, जिला अस्पताल में धीरे-धीरे पैरा मेडिकल स्टाफ की कमी दूर हो रही है, पर अभी भी कई डाक्टरों की कमी के चलते मरीजों को बेहतर उपचार नहीं मिल पा रहा है। सीएमएस की माने तो अभी भी एक फिजीशियन, एक सर्जन, एक रेडियोलाइजिस्ट, एक कार्डियोलाजिस्ट, एक स्त्री रोग विशेषज्ञ की विशेष जरूरत है। उक्त चिकित्सकों की तैनाती हो जाने से जिला अस्पताल और भी बेहतर चल सकेगा।