फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Emergency health services will be available 24 hours a day on Holi

Kannauj News: होली पर 24 घंटे मिलेंगी आकस्मिक स्वास्थ्य सेवाएं

Tue, 11 Mar 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Emergency health services will be available 24 hours a day on Holi
तालग्राम। होली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां तेज कर दी हैँ। होली पर आकस्मिक सेवाएं 24 घंटे मिलेंगी, सभी डॉक्टरों को निर्देश जारी करते हुए ड्यूटी लगा दी गई है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। इसकी निगरानी सीएचसी प्रभारी करेंगे।
विज्ञापन


होली पर ब्लॉक की तालग्राम, समधन, गुरसहायगंज सीएचसी पर आकस्मिक सेवाएं 24 घंटे मिलेंगी। इस संबंध में सीएचसी प्रभारी ने अलर्ट करते हुए स्वास्थ्य कर्मचारियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस दौरान अस्पतालों में सभी प्रकार की दवाइयों की उपलब्धता भी सुनिश्चित कराने के साथ ही एंबुलेंस को भी मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं। सूचना मिलने पर एंबुलेंस जल्द से जल्द मौके पर पहुंचेगी। जिन चिकित्सकों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वह अस्पतालों में मौजूद रहेंगे। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि होली पर सभी अस्पतालों में 24 घंटे आकस्मिक सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस संबंध में सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed