फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electricity worker's house stolen by cutting trap

जाल काटकर बिजली कर्मचारी के घर चोरी

Sat, 24 Sep 2022 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Sep 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Electricity worker's house stolen by cutting trap
तेराजाकेट। छत पर लगे लोहे का जाल काटकर चोरों ने बिजली कर्मचारी के घर से 10 लाख रुपये के जेवर और 90 हजार की नकदी पार कर दी। वारदात के समय गृहस्वामी ड्यूटी पर था। बिखरा सामान देेखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने छानबीन शुरू की पर कोई सुराग नहीं मिला।
विज्ञापन

तालग्राम विकास खंड की ग्राम पंचायत पनगंवा के मजरा सभापुर निवासी अनुरुद्ध कुमार उर्फ पवन खुदाईगंज में रेलवे के बिजली घर में प्राइवेट कर्मचारी के पद पर तैनात हैं। शुक्रवार की रात वह ड्यूटी पर थे। घर में मां मीरा देवी, पत्नी और साली थीं। रात करीब 12 बजे चोर छत से जाल काटने के बाद आंगन में उतर गए। इसके बाद कमरों में घुस गए। चोरों ने 20 ग्राम सोने का हार, आठ अंगूठी, 40 ग्राम के दो जोड़ी कंगन, 30 ग्राम की दो जंजीर, 10 ग्राम का पेंडल सहित मंगलसूत्र, नौ जोडी चांदी की तोड़िया चोरी कर लीं। इसके अलावा 90 हजार नकद पार कर दिए। सुबह मां ने बिखरा सामान और टूटी अलमारी देखीं, तो होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू की है। पीड़ित अनुरुद्ध कुमार ने कोतवाली पुलिस को 10.90 लाख रुपये चोरी की तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि चोरों को जल्द गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

--------------------------
फोटो 09- तोड़ी गई अलमारी दिखाते किसान शैलेंद्र दुबे। संवाद
किसान के घर से पौने छह लाख की चोरी
-पड़ोसी सेवानिवृत्त शिक्षक के घर में भी किया प्रयास
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। छत से घुसे चोरों ने किसान के घर से े पौने छह लाख रुपये की चोरी की। चोरों ने पड़ोसी सेवानिवृत्त शिक्षक के घर को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। पुलिस पे चोरों की तलाश में छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तालग्राम पलिया गांव निवासी किसान शैलेंद्र दुबे शुक्रवार की रात परिवार के साथ सो रहे थे। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय की दीवार के सहारे चोर उनकी छत पर चढ़ गए और नीचे उतर कर अलमारी का लॉकर और बक्सों के ताले तोड़ दिए। इसके बाद जमीन खरीदने के लिए रखे पांच लाख 21 हजार रुपये और करीब 60 हजार के जेवर पार कर दिए। सुबह बिखरा सामान देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। पीड़ित किसान शैलेंद्र ने बताया कि उसने भाउलपुर निवासी मुकेश की जमीन खरीदी थी। बैनामा करने पर रुपये देने के लिए अलमारी में रखे थे। इसके बाद चोरों ने सेवानिवृत्त शिक्षक राजकिशोर दुबे के मकान की खिड़की तोड़कर घुसने का प्रयास किया पर परिवार के लोग जाग गए। परिजनों के जागने पर चोर भाग गए। सुबह पुलिस ने फील्ड यूनिट के साथ छानबीन की। सीओ प्रियंका बाजपेयी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed