फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Electric engine run from Kalyanpur to Kannauj, successful test

कल्यानपुर से कन्नौज तक दौड़ा इलेक्ट्रिक इंजन, परीक्षण सफल

Wed, 24 Jul 2019 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
Electric engine run from Kalyanpur to Kannauj, successful test
कन्नौज। कानपुर के कल्यानपुर रेलवे स्टेशन से कन्नौज के बीच इलेक्ट्रिक ट्रेन दौड़ने का रास्ता लगभग साफ हो गया है। इस रूट पर इलेक्ट्रिक इंजन दौड़ाने का परीक्षण सफल रहा है। बुधवार रात करीब आठ बजे जैसे ही इंजन कन्नौज स्टेशन पर सफलतापूर्वक पहुंचा, रेलवे अधिकारियों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। चालक और परिचालक की पीठ थपथपा कर उन्हें बधाई दी। अब 29 जुलाई को रेलवे के मुख्य संरक्षा आयुक्त को आना है।
विज्ञापन

कल्यानपुर से कासगंज स्टेशन तक बिछाई जाने वाली इलेक्ट्रिक लाइन का काम कन्नौज तक पूरा हो चुका है। अधिकारियों ने अगस्त में इस लाइन को चालू करने की उम्मीद जताई थी। इसी के तहत बुधवार शाम करीब छह बजे कल्यानपुर रेलवे स्टेशन से परीक्षण के लिए इलेक्ट्रिक इंजन को दौड़ाया गया। यह करीब 70 किमी का रास्ता तय करते हुए कन्नौज स्टेशन तक रात करीब आठ बजे पहुंचा। इंजन लेकर पहुंचे चालक यूके गुप्ता और परिचालक एमके मीणा को स्टेशन पर मौजूद अधिकारी हर्ष खरे, आरपी वर्मा, वीरेंद्र कांती, यतवीर यादव, धर्मेंद्र यादव आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक इंजन के साथ डीजल इंजन को भी जोड़कर रखा गया था। इससे कि जरूरत पड़ने पर इसे इस्तेमाल में लाया जा सके। अधिकारियों ने ट्रायल को पूरी तरह सफल बताया है। प्रोजेक्ट मैनेजर संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि 29 को मुख्य संरक्षा आयुक्त यहां आएंगे। उनकी मौजूदगी में भी इलेक्ट्रिक इंजन का ट्रायल होगा। उम्मीद है कि अगस्त माह में इस लाइन में इलेक्ट्रिक इंजन का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed