{"_id":"61febcb63b0046049c6bed4c","slug":"election-system-location-kannauj-news-knp679049930","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 जोनल, 140 सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहनों की होगी निगरानी, लगेगा जीपीएस सिस्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 जोनल, 140 सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहनों की होगी निगरानी, लगेगा जीपीएस सिस्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। चुनाव आयोग के निर्देश पर निर्वाचन कार्यों में लगे 16 जोनल मजिस्ट्रेट और 140 सेक्टर मजिस्ट्रेट के वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा। जिससे उनकी सक्रियता व लोकेशन पर नजर रखी जा सके। प्रशासन ने वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए जिले में कुल 1065 मतदान केंद्र और 1581 बूथ बनाए गए हैं। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की भूमिका चुनाव से पहले से ही शुरू हो जाती है। इनकी सक्रियता पर नजर रखने के लिए ही चुनाव आयोग ने इनके वाहनों में जीपीएस सिस्टम लगाने का फैसला लिया है। खासकर चुनाव के
दिन थोड़ी-थोड़ी देर में इनकी लोकेशन ट्रेस की जाएगी। अगर कहीं कोई गड़बड़ी होती है तो वहां संबंधित अधिकारी पहुंच रहे हैं या नहीं, इसका पता लगाया जाएगा। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद अधिकारी बूथों का जायजा ले रहे हैं या नहीं आदि की स्थिति देखी जाएगी। यह सारी जानकारी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ ही चुनाव आयोग को भी होगी।