फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Elderly in died road accident, son injured

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, पुत्र घायल

Thu, 30 Nov 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Thu, 30 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Elderly in died road accident, son injured
शव के पास विलाप करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

छिबरामऊ। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा के पास मोपेड और बाइक की भिड़ंत में मोपेड सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें पिता की कानपुर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। पुत्र का सौ शैय्या अस्पताल में उपचार हो रहा है। मोहल्ला नईबस्ती गंगेश्वरनाथ निवासी रामनाथ गुप्ता (65) गुरुवार को अपने बेटे विजय के साथ मोपेड से शमशेरगंज में आयोजित लोकतंत्र रक्षक सेनानी सम्मेलन में शामिल होने जा रहे थे। ग्राम रैपुरा के पास सामने से आई तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी। हादसे में वह और उनका बेटा विजय गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद रामनाथ की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल विजय ने बताया कि जिला अस्पताल से पिता को हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जब वह उन्हें हैलट अस्पताल ले जा रहा था, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी शकुंतला देवी और पुत्र अजय, विजय, संजू और पुत्रियां सोनी और मोहनी को रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed