फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Eight years of broken record from Jhajjam rain

झमाझम बारिश से आठ साल का टूटा रिकार्ड

Wed, 05 Jul 2017 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Wed, 05 Jul 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
Eight years of broken record from Jhajjam rain
बारिश से चौधरी सरायं कन्नौज रोड पर जलभराव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जिले में हो रही बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। चार जुलाई को हुई झमाझम बारिश से आठ साल का रिकार्ड टूट गया है। 38.5 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।

विज्ञापन


देर रात से हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। बारिश के कारण मजदूरों को काम नहीं मिला। वहीं, ठेलिया दुकानदारों की दुकानें बंद रहीं। बारिश के कारण स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति भी कम रही। मौसम वैज्ञानिकों ने रविवार तक बारिश का अनुमान लगाया है। भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को बारिश से राहत मिलती दिखाइर् दी। वहीं, लोग बारिश से बचने के लिए छाता लगाकर जाते दिखाई दिए।
विज्ञापन


 चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि साल 2008 में चार जुलाई को सर्वाधिक 50 मिलीमीटर बारिश हुई थी। तो वहीं 2009 में मात्र पांच मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। 2010, 2011, 2012, 2013, 2014, 2015 व 2016 में चार जुलाई को बारिश शून्य रही तो 2017 में चार जुलाई को 38.5 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार की देर रात से बारिश हो रही है। खेत बुवाई के लिए तैयार हैं। धान किसान बारिश से खुश है। मौसम वैज्ञानिक डा. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि उत्तरी हवाओं के कारण मौसम में ठंडक बनी हुई है। रविवार तक मानसून सक्रिय रहेगा। कन्नौज जिले के अधिकांश स्थानों पर मध्यम बारिश होगी। ऐसे मौसम में पशुपालक अपने पशुओं की उचित देखभाल करें। उन्हें गीले स्थान पर न बांधें। रात में पशुओं के बैठने के स्थान को अवश्य साफ करें।


पांच साल बाद गर्मी से राहत
चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डा. विजय कुमार ने बताया कि पिछले नौ सालों में आज के दिन सर्वाधिक गर्मी साल 2015 में रही है। चार जुलाई 2015 को अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रहा है वहीं 2017 का आज का दिन ठंडा रहा है। तापमान 26.4 डिग्री तक रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं, 2011 में भी तापमान 25.4 डिग्री तक पहुंच गया था लेकिन बारिश नहीं हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed