फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Eid today, Namaz will be read in homes

ईद आज, घरों में ही पढ़ी जाएगी नमाज

Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Eid today, Namaz will be read in homes
ईद पर्व को लेकर बाजार में कपडे खरीदती महिलाएं - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। रमजान का तोहफा ईद सोमवार को मनाई जाएगी। कोरोना संक्रमण के चलते लगे लॉकडाउन में बाजारों की रंगत फीकी है, हालांकि फिर भी रविवार को बाजार में चहल-पहल दिखी। शहर की अधिकांश रेडीमेड कपड़ा दुकानें और किराना दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की। कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मुस्लिम धर्म गुरुओं ने समुदाय के लोगों से घरों पर ही ईद की नमाज पढ़ने की अपील भी की है। साथ ही मुबारकबाद देने में भी सोशल डिस्टेंसिंग (सामाजिक दूरी) अपनाने की सलाह दी।
विज्ञापन

रविवार को शहर के मुख्य बाजार में देर शाम तक लोग खरीदारी में जुटे रहे। मुस्लिम समुदाय के बच्चों से लेकर हर आयु वर्ग के लोगों में रविवार को ईद-उल-फितर त्योहार की तैयारी को लेकर उत्साह था। सेंवई-फेनी के साथ नए कपड़े की खरीदारी की गई। हालांकि लॉकडाउन के चलते इस बार बाजार में रौनक काफी कम रही। शहर काजी मौलाना अहमद सईद ने कहा कि लॉकडाउन का पालन करते हुए घर पर ही ईद की नमाज अदा करें।
विज्ञापन

उधर, जिला प्रशासन ने ईद-उल-फितर का त्योहार घर में शांति व सोहार्द के साथ मनाए जाने की अपील की है। शहर के संवेदनशील क्षेत्र समेत प्रमुख बाजारों में पुलिस बल तैनात रहा। भीड़भाड़ होने पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए जागरूक किया। सुरक्षा के लिहाज से जिले को तीन जोन और नौ सेक्टर में बांटा है। अति संवेदनशील 18 स्थानों पर पीएसी के साथ पुलिस टीमें तैनात की है। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि अति संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ ड्रोन से निगरानी की जाएगी। माहौल खराब करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed