फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Eid prayers in homes by following social distance

कन्नौजः सामाजिक दूरी का पालन कर घरों में अदा की ईद की नमाज

Mon, 25 May 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Eid prayers in homes by following social distance
तिर्वा में घर के अंदर नमाज पड़ते बच्चे - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। ईद पर कोरोना से बचे लेकिन मौसम झुलसाता रहा। रोजेदारों ने घरों में नमाज अदा की। मस्जिदों में इमामों ने पांच से सात लोगों के साथ नमाज पढ़ी। घरों में नमाज के दौरान कोरोना संक्रमण से निजात दिलाने की दुआ मांगी गई। पुलिस-प्रशासन की तरफ से ईद को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। डीएम, एसपी ने सोशल मीडिया के माध्यम से ईद पर्व की बधाई देकर घरों में रहकर सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते सोमवार को ईदगाह के बजाय घरों में परिवार के साथ सामाजिक दूरी बनाकर ईद की नमाज अदा की गई। रोजेदारों ने कोरोना के खात्मे और अमन-चैन की दुआ की। गले मिलकर बधाई दी गई। लॉकडाउन से सगे संबंधी भी एक दूसरे के घर नहीं पहुंच पाए। मोबाइल फोन पर मुबारकबाद दी गई।
विज्ञापन

डीएम राकेश कुमार मिश्रा, एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने शहर की जामा मस्जिद समेत गुरसहायगंज, छिबरामऊ, तिर्वा आदि संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर शांतिपूर्वक ढंग से घर में त्योहार मनाने की अपील की। सुरक्षा के चलते मस्जिदों के बाहर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छिबरामऊ प्रतिनिधि के अनुसार बच्चे रंग बिरंगे नए परिधान पहनकर घरों से बाहर गलियों में घूमने निकल पड़े। चेहरों पर ईद की खुशियां तो थी, एक दूसरे से न मिल पाने का मलाल भी नजर आ रहा था। सामाजिक दूरी के साथ घरों में नमाज अदा की गई। नमाज के दौरान हाफिज एहतशामुद्दीन, नवाजिस असारी, फैयाज खां, अयाज खां, मो. शकील शेख, मोहम्मद कामरान सहित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने अल्लाह से समाज व देश में अमन चैन और कोरोना संक्रमण से मुक्ति के लिए दुआ मांगी। नमाज के बाद एक दूसरे को बधाई दी गई। दूसरे मोहल्ले में मित्रों और रिश्तेदारों से मिलने के बजाय फोन से हाल चाल लिया गया।

विशुनगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार जामा मस्जिद के पेश इमाम जीशान रजा, अध्यक्ष शकील अहमद की अपील पर लोगों ने घरों में ईद की नमाज अदा की। मुल्क में अमन, चैन और सलामती के लिए दुआ मांगी। थाना प्रभारी कृष्णलाल पटेल व कस्बा इंचार्ज सतीश चंद्र सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed