फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   education

12 शिक्षकों से 4.74 करोड़ की रिकवरी होगी

Thu, 16 Jul 2020 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 11:46 PM IST
विज्ञापन
education
कन्नौज। अनामिका प्रकरण की चर्चा के बाद जिले में भी बेसिक शिक्षा विभाग में नियुक्ति के नाम पर फर्जीवाड़े में कार्रवाई शुरू कर दी गई। एसआईटी और जिलास्तर पर गठित तीन सदस्यीय टीम की जांच में 17 शिक्षक फर्जी डिग्री पर नौकरी करते पाए गए। सभी को बर्खास्त कर अलग-अलग थानों में मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है, अब बीएसए ने 12 शिक्षकों को 4.74 करोड़ रुपये की रिकवरी का नोटिस भेजा है। एक महीने में धनराशि जमा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

जिले में 34 शिक्षकों को डा. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से 2005 की बीएड डिग्री के आधार पर नियुक्ति दी गई थी। नियुक्ति के खिलाफ टीईटी पास अभ्यर्थी हाईकोर्ट पहुंच गए तो एसआईटी से जांच कराई गई। जांच कर एसआईटी ने 2019 में रिपोर्ट सौंपी। इसमें 34 केवल चार शिक्षकों के कागजात ही सही पाए गए। दो शिक्षकों की मृत्यु हो चुकी थी। 28 को फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी हासिल करने पर तत्कालीन बीएसए दीपिका चतुर्वेदी ने बर्खास्त कर दिया। बर्खास्तगी के खिलाफ शिक्षक कोर्ट चले गए थे। एसआईटी की रिपोर्ट पर कोर्ट ने 13 शिक्षकों के खिलाफ गलत तरीके से नौकरी करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए। इसके अलावा जिला स्तरीय तीन सदस्यीय समिति ने भी चार शिक्षकों को फर्जी डिग्री लगाकर नौकरी करते पकड़ा। बीएसए केके ओझा ने इन चारों शिक्षकों के खिलाफ खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही वित्त एवं लेखाधिकारी अमित कुमार से शिक्षकों को नौकरी के समय दिए गए वेतन की सूचना मांगी। इसमें वित्त एवं लेखाधिकारी अमित कुमार ने 12 शिक्षकों पर 4.74 करोड़ देने की जानकारी उन्हें दी है। बीएसए ने बताया कि सभी शिक्षकों को रिकवरी का नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन

इन शिक्षकों आज दर्ज हुआ है मुकदमा
प्राथमिक विद्यालय बहादुर के प्रधानाध्यापक के अंनतराम, प्राथमिक विद्यालय रूद्रपुर प्रधानाध्यापक देवपाल सिंह, पूर्व माध्यमिक विद्यालय नौगाई के सहायक अध्यापक राजीव यादव, प्राथमिक विद्यालय करनौली सहायक अध्यापक बदन सिंह, प्राथमिक विद्यालय अनंतपुर हाथिन सहायक अध्यापक सुनील कुमार द्विवेदी, प्राथमिक विद्यालय नगरिया पंथरा सहायक अध्यापक मीनू, प्राथमिक विद्यालय विजयी नगला प्रधानाध्यापक रमाशंकर, थाना ठठिया के कन्या प्राथमिक विद्यालय अज्यौरा सहायक अध्यापक निर्मला देवी, सदर कोतवाली के प्राथमिक विद्यालय डहलेपुर प्रधानाध्यापक सुनीता पाठक, पूर्व माध्यमिक विद्यालय बटेला सहायक अध्यापक नीता वर्मा उर्फ नीतू वर्मा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय निजामपुर सहायक अध्यापक विपिन कुमार, प्राथमिक विद्यालय ब्राहिमपुर अके सहायक अध्यापक अरविंद कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

किससे होगी कितनी रिकवरी
बर्खास्त शिक्षक धनराशि
अंनतराम 45,01,062
निर्मला देवी 41,66,165
सुनीता पाठक 42,42,074
देव पाल सिंह 43,14,064
राजीव यादव 45,19,230
बदन सिंह 14,35,900
नीतू वर्मा 43,75,400
सुनील कुमार 43,40,524
विपिन कुमार 44,63,172
मीनू यादव 22,38,982
रमाशंकर 43,47,649
अरविंद कुमार 44,57,436
कुल योग 4,74,01,658
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed