{"_id":"5f0cb0ab8ebc3e637a2645b4","slug":"education-kannauj-news-knp571026976","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौम्या पटेल, अपर्णा दुबे जिले में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौम्या पटेल, अपर्णा दुबे जिले में अव्वल
विज्ञापन
जिले की टापर छात्रा अर्पणा दुवे को चाकलेट खिलाते प्रधानाचार्य साथ में है पिता सुधार दुबे।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सीबीएसई इंटरमीडिएट में सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंड्री स्कूल की सौम्या पटेल और जेपीएस नसरापुर की अपर्णा दुबे ने संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है। दोनों ही छात्राओं ने 96 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। 95.4 प्रतिशत अंक के साथ सेंट जेवियर्स के उत्कर्ष और 95.2 प्रतिशत अंक हासिल कर जेपीएस की तनीशा वर्मा, लालजी दीक्षित और छिबरामऊ की सुभाष अकादमी के जयवीर सिंह ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पर रहे। सफल छात्र-छात्राएं इंजीनियर, आईएएस और आईपीएस बनना चाहते हैं।
सोमवार दोपहर करीब दो बजे अचानक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। परिणाम आने के कुछ देर पहले ही स्कूलों को इसकी जानकारी हुई। इससे स्कूलों में अफरा तफरी मची रही। परिणाम घोषित होने की खबर पर छात्र-छात्राएं मोबाइल और कैफे के माध्यम से जानकारी करने में जुट गए। इससे नेटवर्क धीमा हो गया। करीब साढ़े तीन बजे के बाद स्थिति साफ हो पाई। कोरोना संक्रमण के चलते विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को नहीं बुलाया गया था लेकिन एक-दो जगह छात्र-छात्राएं पहुंच गए। सेंट जेवियर्स विद्यालय के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह और जेपीएस नसरापुर के प्रबंधक अवधेश मिश्र ने बताया कि उनके स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत है।
सीबीएसई में जिले के मेधावी छात्र-छात्राएं
सौम्या पटेल, 96 प्रतिशत, सेंट जेवियर्स स्कूल
अपर्णा दुबे 96 प्रतिशत, -जेपीएस नसरापुर
उत्कर्ष सक्सेना 95.4 प्रतिशत, सेंट जेवियर्स स्कूल
तनीशा वर्मा 95.2 प्रतिश जेपीएस नसरापुर
लालजी दीक्षित 95.2 प्रतिशत, -जेपीएस नसरापुर
जयवीर सिंह 95.2 प्रतिशत, सुभाष अकादमी
सुरभि अग्निहोत्री 94.6 प्रतिशत, सेंट जेवियर्स स्कूल
सूर्यांश 94.2 प्रतिशत, जेपीएस नसरापुर
रिया त्रिपाठी 94 प्रतिशत, सेंट जेवियर्स स्कूल
शिवम दुबे 94 प्रतिशत, जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी