{"_id":"62361322863ef015950a1b85","slug":"eduaction-news-kannauj-news-knp6863733101","type":"story","status":"publish","title_hn":"94 परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94 परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जनपद के सभी 94 परीक्षा केंद्रों पर पहली बार स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। अब तक संवेदनशील और अतिसंवेदनशील केंद्रों पर ही ड्यूटी लगती थी। शासन ने बोर्ड परीक्षाएं शांतिपूर्वक और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए तैनाती की है।
डीआईओएस राजेंद्र बाबू ने बताया कि पूरे जिले को 18 सेक्टर में बांटा गया है, इस वजह से इतने ही सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। तहसील के हिसाब से तीन जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। तहसील छिबरामऊ क्षेत्र में नौ, तिर्वा में पांच और कन्नौज में चार सेक्टर मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों का भ्रमण करेंगे। डीआईओएस ने बताया कि डीएम राकेश मिश्र ने अफसरों की ड्यूटी अलग-अलग पद पर तय की है।
बोर्ड परीक्षा शुरू होने से एक घंटा पहले स्टेटिक मजिस्ट्रेट केंद्रों पर पहुंचेंगे। सभी अपने-अपने परीक्षा केंद्रों का नियमित निरीक्षण करेंगे। कोई दिक्कत होने पर निराकरण करेंगे। डीएम की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जनपद में धारा 144 लागू है। अगर कोई परीक्षार्थी, अभिभावक या अन्य कोई व्यक्ति इसका उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई होगी। प्रश्न पत्रों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने पर डबल लॉक अलमारी में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं सहायक व्यवस्थापक की देखरेख में रखा जाएगा। अलमारी को पेपर सील से बंद किया जाएगा। एक लॉक की चाबी केंद्र व्यवस्थापक के पास और दूसरे की चाबी सहायक व्यवस्थापक के पास रहेगी। इसकी डुप्लीकेट चाबी पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट के हस्ताक्षर, नाम व मोहर के साथ सील करके विद्यालय में केंद्र व्यवस्थापक के पास रखी जाएगी।
विज्ञापन
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी छोटेलाल, सहायक निदेशक एफएफडीसी गेडाम विलास डी, अधिशाषी अभियंता पीएमजीएसवाई पीडब्ल्यूडी योगेंद्र सिंह, बीडीओ जयकिशन दोहरे, पीडी सुशील सिंह, बीएसए कृषि रामकिशोर वर्मा, प्रभारी सीवीओ संजय शल्या, डीएचओ मनोज चतुर्वेदी, डीएफओ जवाहर लाल गुप्त, डीपीआरओ जेके मिश्र, प्रभारी डीपीओ राजेश वर्मा, श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी अनुपम राय, जिला कृषि अधिकारी आवेश सिंह, जिला क्रीडा अधिकारी वाईपी सिंह, बीडीओ अमित सिंह, मंडी समिति छिबरामऊ बृजभान सिंह, बीडीओ अखिलेश तिवारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी दी गई है।