फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ed entrance exam will be held on June 5, seven centers will be formed

Kannauj News: 5 जून को होगी बीएड की प्रवेश परीक्षा, सात सेंटर बने

Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ed entrance exam will be held on June 5, seven centers will be formed
कन्नौज। 5 जून को होने वाली बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए प्रशासन की ओर से जरूरी तैयारी शुरू हो गई है। शुक्रवार को डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कलक्ट्रेट में अफसरों संग बैठक कर तैयारियों को परखा। उन्होंने अलग-अलग अफसरां को परीक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों में सीसीटीवी कैमरे, पेयजल, शौचालय, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, प्रश्न पत्रों के रखरखाव आदि की व्यवस्था को पहले ही दुरुस्त करवा लिया जाए। परीक्षा केंद्र में किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस स्मार्टफोन आदि पूर्णता प्रतिबंधित रहेंगे।डीएम ने एडीएम आशीष सिंह को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों में स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सचल दल व प्रश्नपत्र लाने ले जाने के लिए पर्याप्त पुलिस बल एवं परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल आदि की व्यवस्था के संबंध में पत्राचार कर कार्यवाही सुनिश्चित कराएं।बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व श्री आशीष कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर सुश्री गरिमा सिंह, जिला विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

-----------
दो पालियों में 2593 परीक्षार्थी होंगे शामिल
बैठक के दौरन जनपद समन्वयक व नोडल डॉ. अजय सिंह ने बताया कि बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2023- 25 में प्रवेश के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा 15 जून 2023 को जिले के सात परीक्षा केंद्रों में होगी। इसके लिए किसान इंटर कॉलेज तिर्वा, डीएन इंटर कॉलेज तिर्वा, पीएसएम इंटर कॉलेज कन्नौज, केके इंटर कॉलेज कन्नौज, एसबीएस इंटर कॉलेज कन्नौज, मुस्लिम मोहमदिया इंटर कॉलेज कन्नौज, केकेसीएन इंटर कॉलेज कन्नौज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन परीक्षा में सभी केंद्रों कुल 2593 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। प्रथम पाली सुबह नौ बजे से 12 बजे तक व द्वितीय पाली दोपहर दो से शाम पांच बजे तक होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed