फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   E-rickshaw overturns while children are playing, innocent child dies

Kannauj News: बच्चों के खेलते समय पलटा ई-रिक्शा, मासूम की मौत

Sun, 15 Mar 2026 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturns while children are playing, innocent child dies
हसेरन। नादेमऊ के मढनेपुर गांव में शनिवार की देर शाम बच्चों के खेलते समय खड़ा ई-रिक्शा पलट गया। ई-रिक्शा के नीचे मासूम दब गया। गंभीर हालत में परिजन उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज ले गए। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन



क्षेत्र के मधुपुरी गांव निवासी नीलेश राजपूत अपना ई-रिक्शा मढनेपुर गांव में खड़ा करके घर चले गए। इसी दौरान आसपास के बच्चे ई-रिक्शा पर चढ़कर खेलने लगे। खेलते-खेलते अचानक ई-रिक्शा पलट गया और कृष्णा (3) उसके नीचे दब गया। जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। ई-रिक्शा हटाकर बच्चे को बाहर निकाला और नादेमऊ के एक निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

डाॅक्टर की सलाह पर परिजन उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टर ने कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। पिता लोकेश सिंह राजपूत खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार गई। कृष्णा की एक बड़ी बहन पलक (6) है, वह भी उसके साथ ई-रिक्शा पर खेल रही थी। हादसे से परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed