फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   E-rickshaw overturned after vehicle collision, driver serious

Kannauj News: वाहन की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, चालक गंभीर

Tue, 18 Mar 2025 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after vehicle collision, driver serious
सिकंदरपुर। सौरिख के कुल्लूखेड़ा निवासी शिवाकांत ई-रिक्शा से परचून की थोक दुकानों से सामान लादकर फुटकर दुकानदारों तक पहुंचाने का काम करते हैं। सोमवार को वह सिकंदरपुर व करमुल्लापुर स्थित दुकानों तक सामान पहुंचाने जा रहा था। हाईवे बाईपास पर किसी वाहन ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। शिवाकांत का सिर डिवाइडर से टकराने से लहूलुहान हो गया। परचून का सामान सड़क पर फैल गया। गांव के लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को सौ शैया अस्पताल भिजवाया। बाद में पर्चे के आधार पर ई-रिक्शा में लदा सामान दुकानदारों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, सूचना पर पहुंचे परिजन चिकित्सक की सलाह पर उसे राजकीय मेडिकल काॅलेज लेकर रवाना हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed