फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   E-rickshaw overturned after collision with tractor, three injured

Kannauj News: ट्रैक्टर की टक्कर से ई-रिक्शा पलटा, तीन घायल

Sun, 24 Aug 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw overturned after collision with tractor, three injured
अमोलर। इंदरगढ़ तालग्राम मार्ग पर शनिवार को ट्रैक्टर की टक्कर ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में जहारा देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे तीन श्रद्धालु घायल हो गए जबकि चार लोग बाल-बाल बच गए। घायलों को अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


थाना इंदरगढ़ अंतर्गत भौरामऊ गांव निवासी रामकिशन (50) ई-रिक्शा पर सवारियों को बैठाकर रोहली मेला जा रहा था। शनिवार सुबह 10 बजे ताहपुर से तालग्राम की तरह आते समय ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इससे ई-रिक्शा अनियंत्रित हो कर पलट गया। आसपास के लोग दौड़े और ई-रिक्शा सीधा कर घायलों को बाहर निकाला। हादसे में रामकिशन और उसके गांव के प्रांशु ( 16) और श्याम (17) घायल हो गए। चालक ट्रैक्टर समेत भाग जाने में सफल रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी तालग्राम में भर्ती कराया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed