{"_id":"68a77812d6ad97e5b30a71bc","slug":"e-rickshaw-driver-was-surrounded-and-beaten-on-the-road-kannauj-news-c-214-1-knj1005-136111-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ई-रिक्शा चालक को रास्ते में घेरकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ई-रिक्शा चालक को रास्ते में घेरकर पीटा
विज्ञापन
छिबरामऊ। ई-रिक्शा लेकर घर आ रहे युवक को बुधवार की देर रात रास्ते में घेरकर कुछ लोगों ने मारपीट की। कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। चालक ने कार्रवाई के लिए पुलिस से गुरुवार को शिकायत की है।
ग्राम बहबलपुर स्थित इंद्रा आवास काॅलोनी निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। रात आठ बजे वह ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहा था। तभी रास्ते में पहले से ही घात लगाए बैठे बहबलपुर निवासी कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर लात-घूसों व लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे। आसपास के अन्य लोगों के आने पर यह लोग जान से मारने तथा ई-रिक्शा न चलने देने की धमकी देते हुए चले गए। प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि प्रकरण की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।