फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   E-rickshaw driver dies in collision with ambulance, four teachers injured

Kannauj News: एंबुलेंस की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, चार शिक्षिकाएं घायल

Tue, 09 Sep 2025 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw driver dies in collision with ambulance, four teachers injured
तेराजाकेट (कन्नौज)। हाईवे पर शिक्षिकाओं काे लेकर गलत दिशा में जा रहे ई-रिक्शा को एंबुलेंस ने टक्कर मारी और 50 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार महिला शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को हाईवे एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन


अलीगढ़-कानपुर हाईवे स्थित बाबू जागेश्वर प्रसाद मेमोरियल इंटर कॉलेज में कार्यरत शिक्षिकाएं पल्लवी, संजू यादव, मुस्कान राजपूत व कशिश गुप्ता दोपहर एक बजे स्कूल से गुरसहायगंज घर लौट रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवे पर गलत दिशा में चल रहा ई-रिक्शा स्कूल से 200 मीटर आगे ग्राम रजलामऊ के पास पहुंचा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार एंबुलेंस ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ई-रिक्शा एंबुलेंस में फंस गया और 50 मीटर तक सड़क पर घिसटता चला गया।
विज्ञापन

हादसे में मझपुर्वा चौकी के गांव जुनैदपुर निवासी 35 वर्षीय ई-रिक्शा चालक विनोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। ई-रिक्शा पर सवार चारों शिक्षिकाएं पल्लवी, संजू यादव, मुस्कान राजपूत व कशिश गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद चालक एंबुलेंस को बीच सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे सरायप्रयाग चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार ने शव सीएचसी भिजवाया और क्रेन की मदद से दोनों वाहनों को कोतवाली में खड़ा कराया। हादसे की खबर से ई-रिक्शा चालक की पत्नी रामप्यारी, बेटा और बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरसहायगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed