फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Due to the strictness, the princes could not sit in the block premises

Kannauj News: सख्ती के चलते ब्लाक परिसर में नहीं हो सका प्रधानों का धरना

Thu, 24 Nov 2022 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:56 PM IST
विज्ञापन
Due to the strictness, the princes could not sit in the block premises
छिबरामऊ। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष एवं सदरपुर गांव सभा के प्रधान डॉ. चंद्रकांत यादव के खिलाफ लिखाए गए मुकदमे के विरोध में संगठन ने गुरुवार को ब्लाक परिसर में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था। धरने की अनुमति न होने के कारण पुलिस के सख्त रवैया के चलते ब्लाक परिसर का धरना नहीं होने दिया। बाद में संगठन से जुड़े प्रधानों ने डीएम शुभ्रांत शुक्ल को ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ब्लॉक के मनरेगा कक्ष में तैनात कंप्यूटर आपरेटर महावीर ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी व अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रकांत यादव के खिलाफ अभिलेख फाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने व अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में संगठन ने ब्लॉक परिसर में धरना देने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन सतर्क हो गया। गुरुवार को सुबह से ही ब्लाक परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। सीओ दीपक दुबे ने प्रधान संघ के नेताओं से फोन से बात की तथा धरने की अनुमति लाने के निर्देश दिए। अनुमति न होने के कारण जिलाध्यक्ष ने धरना स्थगित करने की घोषणा की। उधर, कई घंटे तक पुलिस परिसर में डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
कंप्यूटर आपरेटर के दर्ज किए बयान
जिलाध्यक्ष डॉ. चंद्रकात यादव के खिलाफ दर्ज मुकदमे में विवेचक एसआई जमाल खां ने जांच शुरू करते हुए मनरेगा कक्ष में तैनात कंप्यूटर आपरेटर महावीर के बयान दर्ज किए। कंप्यूटर आपरेटर ने बताया कि जिलाध्यक्ष ने उसे फोन से धमकाने के बाद कार्यालय में पहुंचकर उसके साथ अभद्रता की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed