फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Due to the collapse of the raw house and the mother buried

कच्चा मकान ढहने से दंपति और मासूम दबे

Tue, 01 Aug 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो/कन्नौज Updated Tue, 01 Aug 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Due to the collapse of the raw house and the mother buried
बारिश के बाद गिरा कच्चा मकान। - फोटो : अमर उजाला ब्यूराो
क्षेत्र के गांव तरींद में रात में अचानक कच्चा मकान भरभराकर ढह गया, जिससे मलबे में दंपति और उनका मासूम बच्चा दबकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर मलबे में दबे परिवार को बाहर निकाला और अस्पताल भिजवाया। घायल गृहस्वामी को चिकित्सकों ने इटावा के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव तरींद निवासी प्रदीप कुमार अपने कच्चे मकान में पत्नी वंदना और चार साल के पुत्र ऋषि के साथ सो रहा था। सोमवार रात साढ़े 12 बजे के करीब अचानक कच्चा मकान भरभरा ढह गया, जिससे तीनों मलबे में दब गए। मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण उस ओर दौड़े और मलबा हटाकर उसमें फंसे घायलों को बाहर निकाला। सबसे पहले मलबे से वंदना को निकाला गया, इसके बाद उसके पुत्र ऋषि को भी सुरक्षित निकाल लिया, जबकि प्रदीप का पैर टूट गया था। रात में ही तीनों को खड़िनी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
चिकित्सकों ने घायल प्रदीप को इटावा के लिए रेफर कर दिया, जबकि ऋषि के पेट में अंदरूनी चोटें आईं हैं। इसलिए उसे राजकीय मेडिकल कालेज तिर्वा भेज दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि प्रदीप भूमिहीन है और वह मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता है। उसने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया था, लेकिन अभी तक अधिकारी उसे आवास नहीं दिलवा पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
मलबे में भूसा, अनाज, बक्सा, साइकिल, बर्तन व चारपाई सहित सारा सामान दब गया। ग्रामीणों ने प्रदीप को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस संबंध में एसडीएम शालिनी प्रभाकर ने बताया कि मौके पर क्षेत्रीय लेखपाल को भेज कर नुकसान का आकलन कराया जाएगा और पीड़ित को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अलावा आवास के लिए बीडीओ को पत्र भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed