{"_id":"64345e7e2ebddeafdd0eea87","slug":"drowning-in-the-pond-death-of-student-kannauj-news-c-12-1-173073-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तालाब में डूबन\nसे छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तालाब में डूबन से छात्र की मौत
Tue, 11 Apr 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 11 Apr 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
नजरापुर। कोतवाली सदर क्षेत्र के गांव गंगधरापुर निवासी कक्षा आठ के छात्र की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पाकर परिजनों में चीखपुकार मच गई।
गंगधरापुर निवासी अवनीश यादव ने बताया कि उनका भतीजा शानू (13) शरीफापुर गांव के सोमवती रामदास इंटर कॉलेज में कक्षा आठ का छात्र था। सोमवार को किसी काम से वह खेत की ओर जा रहा था। तालाब के पास से गुजरते वक्त अचानक पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरा। चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव के लोग बचाने पहुंचे। तैराकों को बुलाया गया। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया।
परिजन निकट के निजी अस्पताल में ले गए, जहां डॉक्टरों ने शानू को मृत घोषित कर दिया। अवनीश यादव का कहना है कि शानू के पिता कमलेश यादव किसान हैं। छात्र की मौत पर मां नीलू ,18 वर्षीय बड़ी बहन निक्की, 15 वर्षीय शिल्पी और नौ साल के भाई सचिन का हाल बेहाल है। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार करा दिया।