{"_id":"6175a4296c052b09e4754dd1","slug":"drown-pond-kannauj-boy-kannauj-news-knp660173478","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन से बने तालाब में डूबने से किशोर की मौत उ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन से बने तालाब में डूबने से किशोर की मौत उ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ठठिया। अवैध खनन से बने तालाब में नहाते समय किशोर गहरे पानी में डूब गया। देर शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। तालाब किनारे साइकिल और कपड़े मिलने पर परिजनों ने पानी में तलाश कर शव को बाहर निकाला। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की पानी में डूबने से मौत की बात सामने आई है।
थाना क्षेत्र के जुर्रापुरवा का निवासी योगेश कुमार का 15 वर्षीय पुत्र प्रांशू शनिवार दोपहर करीब तीन बजे साइकिल से खेतों पर गया था। रास्ते में बंसरा गांव के पास अवैध खनन से बने तालाब के किनारे उसने साइकिल खड़ी कर दी। साइकिल के कैरियर पर कपड़े रखकर वह तालाब में नहाने लगा।
गहरे में पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। इधर देर शाम करीब सात बजे तक जब प्रांशू घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। शनिवार रात करीब 10 बजे तालाब किनारे साइकिल और पकड़े देखकर परिजनों व ग्रामीणों ने तालाब में घुसकर प्रांशू को तलाशना शुरू किया। करीब आधे घंटे बाद उसका शव मिला।जानकारी होने पर पहुंचे तहसीलदार अनिल कुमार सरोज व ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा ने परिजनों ने सांत्वना दी।