फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DRM reprimanded after seeing the drinking water system

Kannauj News: डीआरएम ने पेयजल व्यवस्था देख लगाई फटकार

Thu, 24 Apr 2025 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
DRM reprimanded after seeing the drinking water system
गुरसहायगंज(कन्नौज)। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल बरेली की मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) गुरुवार को अचानक रेलवे स्टेशन पहुंच गईं। उन्हें देखते ही कर्मचारियों में खलबली मच गई। वहां पर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हो रहे निर्माण कार्य को देखा और कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता पूर्वक काम कराने के निर्देश दिए। इस दौरान स्टेशन परिसर का भौतिक निरीक्षण भी किया और पेयजल एवं शौचालय की स्थिति खराब देख फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

विशेष ट्रेन से डीआरएम वीणा सिन्हा कानपुर नगर के चौबेपुर से गुरसहायगंज रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। उनके साथ वरिष्ठ मंडल अभियंता (डीईएन) भारत भूषण भी थे। उन्होंने बैटरी कक्ष में जाकर एक-एक बैटरी को देखा तथा सिग्नल व ट्रैक प्वाइंट की नियमित रूप से देखभाल और मरम्मत के निर्देश दिए। इसके बाद कंट्रोल रूम में स्टेशन अधीक्षक मनोज अवस्थी से ट्रेनों के संचालन व मालगाड़ियों की जानकारी ली। रेलवे की सुरक्षा व संरक्षा के लिए सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर मुस्तैद रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्लेटफार्म के बाहर हो रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान फुट ओवर ब्रिज, शौचालय और पेयजल की व्यवस्थाओं पर असंतोष जताते हुए कहा कि इन सभी समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जाए। उन्होंने यात्रियों को और बेहतर सुविधाएं मिलने का आश्वासन दिया। 52 मिनट तक निरीक्षण करने के बाद डीआरएम स्पेशल ट्रेन दोपहर 12:57 बजे फर्रुखाबाद की ओर रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर-फर्रुखाबाद दोहरीकरण लाइन को होगा सर्वे
डीआरएम ने बताया कि कानपुर से फर्रुखाबाद जंक्शन तक दोहरीकरण लाइन के लिए जल्द सर्वे किया जाएगा। इसके लिए रेलवे तैयारी कर रहा है। कानपुर में चौबेपुर से अनवरगंज तक एलीवेटेड ट्रैक का निर्माण भी होगा। रेलवे यात्रा को सुगम और सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे प्रतिबद्ध है। कानपुर-फर्रुखाबाद रेलखंड को विस्तार देने के लिए रेलवे ने एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed