फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   doosare shaharon se aae kaareegaron kee huee korona jaanch

दूसरे शहरों से आए कारीगरों की हुई कोरोना जांच

Thu, 03 Dec 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
doosare shaharon se aae kaareegaron kee huee korona jaanch
श्री संत गेस्ट हाउस में कारीगरों की कोरोना जांच करते स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर में इन दिनों शादी समारोह की धूम है। गेस्ट हाउसों में भीड़ के चलते स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। शासन के निर्देश पर विभाग ने गेस्ट हाउसों में शिविर लगाकर बाहर से आए कारीगरों की कोरोना जांच की।
विज्ञापन

नगर के गोविंद गेस्ट हाउस, श्री संत गेस्ट हाउस, श्री राम रिसोर्ट सहित सभी गेस्ट हाउसों में इन दिनों शादी समारोहाें का आयोजन हो रहा है। खाना बनाने वालों से लेकर बैंड बाजा, इलेक्ट्रीशियन, जयमाल स्टेज सजाने वाले कारीगर दूसरे शहरों से बुलाए गए हैं। इनसे कोरोना का प्रसार रोकने के लिए शासन व प्रशासन ने सभी गेस्ट हाउसों में कोरोना जांच कराने का फरमान जारी किया है।
विज्ञापन

गुरुवार को डॉ. हसीब के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीमों ने बाहर से आए कारीगरों की जांच की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. राहुल मिश्रा ने बताया कि 75 से अधिक कारीगरों की जांच कराई जा चुकी है। इनमें से किसी भी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। गेस्ट हाउसों के अलावा सीएचसी पर भी एक सैकड़ा लोगों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed