फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Doctor suspended for molesting internship student

Kannauj News: इंटर्नशिप कर रही छात्रा से छेड़छाड़ में डॉक्टर निलंबित

Thu, 01 May 2025 01:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Doctor suspended for molesting internship student
कन्नौज। डॉ भीमराव राम जी आंबेडकर मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही छात्रा से छेड़छाड़ में सीनियर डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। छात्रा ने कोतवाली में दी तहरीर वापस ले ली है।
विज्ञापन


डॉ. भीमराव राम जी आंबेडकर मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रही छात्रा ने मंगलवार को कोतवाली में तहरीर दी। इसमें बताया कि वह रविवार को बाल विभाग में रात्रि कालीन ड्यूटी कर रही थी। इसी दौरान वहां मौजूद सीनियर डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर गैरहाजिर करने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

घटना से त्रस्त होकर छात्रा ने अपने आप को मारने की धमकी दी और वहां से भाग गई। इमरजेंसी वार्ड में जाकर छात्रा ने साथियों को पूरे मामले की जानकारी दी। छात्रा ने इस मामले में प्राचार्य से शिकायत की। प्राचार्य सीपी पाल ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। डॉक्टर को निलंबित कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि छात्रा की ओर से दी गई तहरीर वापस ले ली गई है। शासन स्तर से जांच कमेटी गुरुवार को आ रही है। इसमें छात्रा के अभिवावक भी शामिल होगें। डॉक्टर को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed