{"_id":"5c4b5427bdec22271f34196f","slug":"doctor-staff-assault-on-delay-in-postmortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमार्टम में देरी पर डॉक्टर-कर्मचारियों से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोस्टमार्टम में देरी पर डॉक्टर-कर्मचारियों से मारपीट
Fri, 25 Jan 2019 11:53 PM IST
gaurav gaurav
kannauj
kannauj
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
फाड़े गए अभिलेख दिखाता कर्मचारी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पोस्टमार्टम में देरी से नाराज मृतक के रिश्तेदारों ने पोस्टमार्टम हाउस में हंगामा काटा। कर्मचारियों से मारपीट करते हुए सरकारी अभिलेख फाड़ दिए। मामले की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया।
ठठिया थानाक्षेत्र के गांव मिरुअन मड़हा निवासी रामदुलारे पुत्र रंगलाल ने गुरुवार को फांसी लगा ली थी। शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस व परिजन लेकर आए थे। पोस्टमार्टम से संबंधित कागजात न होने से देरी देख मृतक के रिश्तेदार पोस्टमार्टम कर्मचारियों से भिड़ गए। गाली गलौज के बाद मारपीट करने लगे। इससे पोस्टमार्टम हाउस में अफरा तफरी मच गई। डॉक्टर पवन वर्मा, फार्मासिस्ट अरविंद कुमार का चश्मा टूट गया। अवनेश कुमार के कपड़े फाड़ दिए। कर्मचारी कुंवर सिंह से अभद्रता की गई। सिपाही नरेंद्र कुमार के साथ भी अभद्रता की गई। पोस्टमार्टम कार्यालय में रखे कागज फाड़ दिए।
डॉक्टर पवन वर्मा ने सदर कोतवाली में गंगधरापुर के शिवा व एक अन्य के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।