फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Do not spend funds to panchayats without permission

बिना अनुमति पंचायतों की धनराशि न करें खर्च

Thu, 13 Aug 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला, कन्नौज Updated Thu, 13 Aug 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
Do not spend funds to panchayats without permission

कलेक्ट्रेट सभागार में प्रमुख सचिव स्टांप एवं निबंधन अनिल कुमार ने अफसरों और कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने परियोजनाओं की समीक्षा में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि ग्राम पंचायतों के खातों में पड़ी धनराशि को बिना अनुमति न खर्च किया जाए।

विज्ञापन


उन्होंने त्वरित आर्थिक विकास योजना से मलिकपुर से तालग्राम तक सड़क चौड़ीकरण कार्य की प्रगति समीक्षा की। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि नवंबर तक कार्य पूरा हो जाएगा। चौधरियापुर और पुलिस लाइन रोड से अलियापुर होते हुए सदिकापुर संपर्क मार्ग के निर्माण की प्रगति की जानकारी ली।
विज्ञापन


रेलवे क्रासिंग से तिर्वा तक मार्ग के चौड़ीकरण की बाबत आदेश दिया कि तिर्वा में विद्युत पोल लगाने का कार्य विद्युत एवं लोक निर्माण विभाग मिलकर अक्तूबर तक पूरा कर लें। कहा कि माडल स्कूल जोखतीपुर व फुलवारी का निर्माण शीघ्र पूर्ण कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैनामा की समीक्षा में बताया गया कि 2154 बैनामा किए गए। बीएसए को निर्देश दिया कि 31 अगस्त तक हर हाल में ड्रेस बच्चों को वितरित कर दी जाए। उन्होंने डीपीआरओ से कहा कि ग्राम पंचायतों का चुनाव होना है। ऐसी दशा में तमाम ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत निधि के  खातों में पड़ी धनराशि को गलत तरीके से खर्च करने की कोशिश करेंगे।


कहा कि बिना अनुमति के खातों से अब कोई धनराशि न निकाली जाए। डीएसओ को निर्देश दिया कि दस दिन के अंदर ग्राम पंचायतों में कार्डों का वितरित करा दिया जाए। इस मौके पर डीएम अनुज कुमार झा, एडीएम रमेश चंद्र यादव, सीडीओ उदयराज यादव, जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी राजेश बघेल, समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र गौतम, जीसी यादव, अशोक कुमार, बीएसए रामकरन यादव, एआरटीओ राहुल कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed