फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Do not garbage disposal and supply of compost

न कूडे़ का निस्तारण और न खाद की सप्लाई

Tue, 13 Jan 2015 12:29 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला, ब्यूरो, कन्नौज Updated Tue, 13 Jan 2015 12:29 AM IST
विज्ञापन
Do not garbage disposal and supply of compost
शहर में करोड़ों रुपये की लागत से बने सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का लोगों को फायदा नहीं मिल पा रहा है। समय से कचरे का निस्तारण न होने से यहां खुले में कूड़े के ढेर लगे हैं। ऐसे में दुर्गन्ध से लोगों का सांस लेना दूभर हो गया है। वहीं लोग संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका से भी परेशान हैं। नागरिकों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


शहर के अजयपाल मोहल्ले में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट स्थापित किया गया है। इस संयंत्र की रोजाना 25 टन कूड़ा निस्तारण की क्षमता है। सूत्रों की मानें तो पूरे शहर में रोजाना 15-16 टन कचरा निकलता है। इसके बावजूद जगह-जगह कूड़े के ढेर बीमारियों को दावत दे रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रैक्टर चालक मनमाने तरीके से क्षेत्र में सड़कों व गलियों के किनारे कूड़ा डंप कर रहे हैं। वहीं प्लांट में कूड़ा सप्लाई करने वाले ट्रैक्टर चालक व मजदूरों की मानें तो संयंत्र में आए दिन कूड़ा लेने से मना कर दिया जाता है। इसके कारण उन्हेें सड़कों के किनारे कूड़ा फेंकने को मजबूर होना पड़ता है। वहीं संयंत्र तक पहुंचने का मार्ग भी बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी बीडी भट्ट का कहना है कि शहर से निकलने वाले कूड़े को रोजाना डिस्पोजल के  लिए प्लांट में भेजा जाता है। यदि प्लांट में कूड़ा लेने से मना किया जा रहा है तो संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मनमाने तरीके से सफाई ठेकेदारों द्वारा खुले में कूड़ा फेंकना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जल्द ही मामले की जांच कराकर नोटिस दिया जाएगा। सुधार न आने पर ठेका भी निरस्त किया जाएगा।
-----------
प्रचार-प्रसार के अभाव में नहीं बिक रही खाद
प्लांट में कचरे के माध्यम से जैविक खाद तैयार की जाती है। लेकिन प्रचार-प्रसार के अभाव में संयंत्र में तैयार खाद की बिक्री नहीं हो पा रही है। इससे परिसर में खाद के ऊंचे-ऊंचे ढेर लगे हैं। खाद की बिक्री के लिए कोई सार्थक पहल नहीं की जा रही है। सूत्रों की मानें तो प्लांट में जगह की कमी होने व तैयार खाद की बिक्री न होने से कूड़ा सुखाने में दिक्कतें आ रही हैं। इससे डिस्पोजल का कार्य भी प्रभावित होता है।

प्लांट में लगा कूड़े का अधिक स्टाक
प्लांट के कार्यवाहक प्रभारी मनीष कुमार शुक्ला ने बताया कि मजदूर छुट्टी पर गए हैं। इसके चलते यहां काम बंद है। कूड़ा लाने वाले किसी भी ट्रैक्टर को लौटाया नहीं जाता है। निस्तारण से पहले कूड़े को परिसर में सुखाया जाता है। विगत दिनों बूंदाबांदी से कूड़े का स्टाक बढ़ गया है।


करीब एक माह में स्टाक को खत्म कर दिया जाएगा। किसान सीजन में खाद खरीदने आते हैं। मार्ग खराब होने से भी खाद बिक्री प्रभावित हो रही है। खेत खाली होने पर किसानों को खाद खरीदने के लिए जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed