{"_id":"6832085a45e315be9d09d076","slug":"dms-order-ineffective-illegal-swimming-pools-not-closed-kannauj-news-c-214-1-knj1005-130873-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: डीएम का आदेश बेअसर, नहीं बंद हुए अवैध स्वीमिंग पूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: डीएम का आदेश बेअसर, नहीं बंद हुए अवैध स्वीमिंग पूल
विज्ञापन
कन्नौज। 16 मई को सौरिख में बिना अनुमति संचालित हो रहे स्वीमिंग पूल में डूबने से 10 साल के छात्र की मौत हो गई थी। पूरे मामले को डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने गंभीरता से लेते हुए एसडीएम और तहसीलदारों को स्वीमिंग पूलों की जांच कर बिना अनुमति चल रहे पूलों को बंद कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद अवैध स्वीमिंग पूल धड़ल्ले से चल रहे है।
ऐसी ही एक घटना शनिवार को सकरावा क्षेत्र के ग्राम जसमेड़ी निवासी आशुतोष (25) गांव के दोस्तों के साथ फर्रुखाबाद रोड पर संचालित एक स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। बताया जाता है कि पहले सभी दोस्तों ने बीयर पी। इसके बाद नशा होने पर पानी में उतर गए। कुछ देर बाद आशुतोष पानी में गोते लगाने लगा। उसे पानी में डूबता देख स्वीमिंग पुल में नहा रहे दोस्तों ने पानी से निकाला और अस्पताल ले गए।
कहने का आशय यह है कि इन घटनाओं के बावजूद जिला प्रशासन अवैध स्वीमिंग पूल संचालकों पर लगाम नहीं लगा पा रहा है। एसडीएम और तहसीलदारों ने डीएम के आदेशों को गंभीरता से नहीं लिया और स्वीमिंग पूल में नहाते समय युवक डूब गया। अब देखना है कि डीएम इस मामले में लापरवाह जिम्मेदारों पर कार्रवाई करते हैं या नहीं। इस मामले में एसडीएम छिबरामऊ ज्ञानेंद्र द्विवेदी का कहना है कि स्वीमिंग पूल सील कर दिया गया है। पूल को खाली करा दिया गया है। संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएंगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
फोटो :28: बेहोश युवक का ऑक्सीजन लेवल चेक करता स्वास्थ्य कर्मी। संवाद
स्वीमिंग पूल युवक डूबा, अस्पताल में भर्ती
छिबरामऊ। सकरावा क्षेत्र के ग्राम जसमेड़ी निवासी आशुतोष (25) गांव के दोस्तों के साथ फर्रुखाबाद रोड पर संचालित एक स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए गया था। बताया जाता है कि पहले सभी दोस्तों ने बीयर पी। इसके बाद नशा होने पर पानी में उतर गए। कुछ देर बाद आशुतोष पानी में गोते लगाने लगा। उसे पानी में डूबता देख स्वीमिंग पुल में नहा रहे दोस्तों ने पानी से निकाला और अस्पताल ले गए।
चेस्ट फिजिशियन डाॅ. संतोष मिश्रा ने बताया कि ऑक्सीजन लेवल कम होने से युवक की हालत बिगड़ गई थी। इलाज के बाद हालत में सुधार है। वहीं, आशुतोष के पानी में डूबने की सूचना पाकर उसके परिजन भी अस्पताल पहुंच गए थे। एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बताया कि बिना अनुमति चल रहे स्वीमिंग पूल को बंद करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। इसके बाद भी संचालन करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।