फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   district power failure due to Storm-rain

आंधी-पानी से जिले की बिजली गुल

Wed, 29 Apr 2015 12:08 AM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 29 Apr 2015 12:08 AM IST
विज्ञापन
district power failure due to Storm-rain
तेज आंधी और बारिश से मंगलवार सुबह जिले में कई स्थानों पर पेड़ धराशायी हो गए। इससे बिजली की कई लाइनें टूट गई और जिला मुख्यालय सहित कई स्थानों की बिजली गुल हो गई। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से शहर के मोहल्लों में पेयजल का संकट रहा। वहीं पुरवइया हवा से फूल पर खड़ी कई दलहनी फसलों को नुकसान की संभावना है। किसानों का कहना है कि मौसम में नमी आ जाने से गेहूं की कटाई पर भी प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


इस बार मौसम कब किस करवट बैठेगा इसका अंदाजा कोई नहीं लगा पा रहा है। मंगलवार सुबह अचानक तेज आंधी व उसके बाद बारिश ने मौसम गड़बड़ा दिया। आंधी के चलते जिले के कई हिस्सों में पेड़ धराशाही हो गए हैं। सुबह से गुल बिजली के फाल्ट पूरे दिन विद्युत विभाग के अधिकारी खोजते रहे। लाइट के न आने से नगर पालिका व नगर पंचायतों में पेयजल की आपूर्ति बाधित रही। लोगों ने हैंडपंप से पानी भरकर काम चलाया। सरायमीरा के डाक बंगला रोड, हर्षवर्धन नगर, जीएम गली, देविन टोला, कटियारन मोहल्ला, ग्वालमैदान, हाजीगंज सहित शहर के दर्जनों मोहल्लों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही। उधर पुरवइया हवा के शुरू हो जाने से किसान एक बार फिर चिंतित हो गया।
विज्ञापन


छप्पर उड़े और बिजली पोल गिरे
मलिकपुर। तेज आंधी और कस्बे में कई पेड़ गिर गए। टीन शेड व छप्पर उड़ गए। किसानों के खेतों और खलिहान में जमा गेहूं के गठ्ठर भीग गए। मक्का की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। कई जगह बिजली के पोल भी टूट गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप रही। नगर पंचायत समधन में मुख्य मार्ग के किनारे पुराना खड़ा इमली का पेड़ रोड से गिर जाने से कई घंटों गुरसहायगंज-फर्रुखाबाद मार्ग बाधित रहा। स्थानीय लोगों ने उसे हटवाकर आवागमन शुरू करवाया। गुरसहायगंज प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार सुबह हुई मसूलाधार बरसात से कस्बे की गलियां सराबोर हो गई। कई स्थानों पर तार बिजली के तार टूट जाने से करीब छह घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed