फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   District expelled SP leader arrested from cousin's house

Kannauj News: चचेरे भाई के घर से जिलाबदर सपा नेता को किया गिरफ्तार

Thu, 04 Sep 2025 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
District expelled SP leader arrested from cousin's house
कन्नौज। जिला बदर सपा नेता कैश खां को उसके चचेरे भाई के घर से पुलिस ने बुधवार सुबह 10 बजे गिरफ्तार कर लिया है। जिला बदर सपा नेता की भनक लगते ही पुलिस चचेरे भाई के घर पहुंच गई। घर की तलाशी ली, तो वह नहीं मिला। इसी बीच एक पुलिसकर्मी की नजर घर के टांड़ पर रखे गद्दों पर पड़ी। उसने गद्दों को हटाया तो वह वहां लेटा मिला।
विज्ञापन



डीएम ने 28 जुलाई को शहर के मोहल्ला बालापीर निवासी सपा नेता कैश खां पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी। उसे छह महीने के लिए जिला बदर किया था। इसके बाद से वह भूमिगत हो गया। पुलिस को सूचना मिली कि सपा नेता मोहल्ले में ही है। सूचना के आधार पर कोतवाली प्रभारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ सुबह 10 बजे उसके चचेरे भाई के घर दबिश दी। पूरे घर की तलाशी पुलिस ने ली, लेकिन वह नहीं मिला।
विज्ञापन

खाली हाथ लौट रही पुलिस टीम के एक सिपाही की नजर घर के टांड़ पर रखे गद्दा पर गई। पुलिसकर्मी ने टांड़ पर रखे गद्दे को हटाया। सब हैरान रह गए वह गद्दा ओढ़कर लेटा । पुलिस ने उसे नीचे उतारा और गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जिला बदर कैश खां समाजवादी पार्टी में जिला कोषाध्यक्ष के पद पर रह चुका है। बताया जा रहा है कि वह सपा मुखिया अखिलेश यादव का करीबी है। उसके खिलाफ कई मुकदमे कोतवाली में दर्ज हैं। जानकारी मिलते ही कई सपाई कोतवाली पहुंच गए और सपा नेताओं ने कोतवाल जितेंद्र प्रताप से वार्ता की। सपा जिलाध्यक्ष कलीम खान ने बताया कि कैश खां के पास कोई पद नहीं है, लेकिन वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 जुलाई को किया गया था जिला बदर

एसपी विनोद कुमार ने बताया कि कैश खां के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्रवाई की गई थी। डीएम के आदेश पर 28 जुलाई को उसे जिला बदर किया गया था, लेकिन वह मोहल्ले में ही छिपा हुआ था। मुखबिर से पुलिस को इसकी सूचना मिली। इसके आधार पर दबिश देकर उसे अरेस्ट कर लिया गया।

कैश खां के घर जा चुके हैं अखिलेश यादव
25 जुलाई को सांसद अखिलेश यादव कैश खां के घर पर गए थे। यहां 15 मिनट तक वह रुके और कैश खां का हालचाल जाना था। इसके बाद वह वहां से रवाना हो गए। कैश खां की अखिलेश और डिंपल यादव के साथ कई तस्वीरें हैं।


मैरिज हॉल पर छह जनवरी को चला था बुलडोजर

सपा नेता कैश खां पर दबंगई के बल पर मोहल्ले के ही एक प्राचीन मंदिर पर कब्जा करने के आरोप है। एक मस्जिद की जमीन कब्जाने को लेकर भी वह विवादों में रहा है। छह जनवरी को सपा नेता कैश खां के मैरिज हाल पर बुलडोजर चला था। मैरिज हाल के अवैध कब्जे को तोड़ा गया था। हालांकि, छज्जा तोड़ने और गेट हटवाने तक ही यह कार्रवाई सीमित रही। अफसरों का दावा है कि सपा सरकार में अवैध कब्जा करके मैरिज हाल का निर्माण करवा लिया था। दबंगई और अफसरों की मिलीभगत के चलते सड़क के ऊपर ही लेंटर डालकर गेट लगा लिया। पीडब्ल्यूडी और नगर पालिका की ओर से नोटिस दिया गया था। बावजूद इसके उसने कब्जा नहीं हटाया। इसके बाद एक्शन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed