{"_id":"696bd9358fa3ecde650e5877","slug":"discussion-on-gst-reforms-and-demand-for-increasing-insurance-coverage-kannauj-news-c-214-1-knj1008-143349-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: जीएसटी सुधारों पर चर्चा और बीमा राशि बढ़ाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: जीएसटी सुधारों पर चर्चा और बीमा राशि बढ़ाने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। विकास भवन के हर्षवर्धन सभागार में शनिवार को व्यापारी संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सरकार द्वारा व्यापारियों के हितों के संरक्षण और संवर्धन के प्रयासों पर प्रकाश डाला गया। विधायक तिर्वा कैलाश राजपूत ने कहा कि सरकार व्यापारियों के साथ मिलकर काम कर रही है। सीडीओ रामकृपाल चौधरी ने व्यापारियों को प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए उनकी समस्याओं के समाधान के प्रति प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
कार्यक्रम के दौरान राज्य कर विभाग ने व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसमें पंजीयन प्रक्रिया, रिटर्न दाखिल करने के नियम, समाधान योजना के लाभ और जीएसटी में किए गए सुधारों के फायदे शामिल थे। इसके अतिरिक्त, ईंट भट्ठों से प्राप्त होने वाले राजस्व के बारे में भी जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना की महत्ता पर भी जोर दिया गया, जो व्यापारियों और उनके परिवारों को सुरक्षा प्रदान करती है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राज शर्मा ने व्यापारियों की ओर से कुछ प्रमुख प्रस्ताव रखे। उन्होंने पंजीकृत व्यापारियों के लिए बिजली दरों में रियायत की मांग की। ताकि व्यावसायिक खर्चों में कमी आ सके। आयुष्मान कार्ड जैसी स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार व्यापारियों तक पहुंचाने का भी प्रस्ताव दिया गया। इसके अलावा, बिना पंजीयन के आधार पर माल खरीद की एक निश्चित सीमा निर्धारित करने की मांग रखी गई, ताकि छोटे व्यापारियों को सुविधा मिल सके। सबसे महत्वपूर्ण मांग मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा की धनराशि को मौजूदा राशि से बढ़ाकर 20 लाख रुपये करने की थी, ताकि दुर्घटना की स्थिति में पीड़ित परिवारों को पर्याप्त आर्थिक संबल मिल सके। इस अवसर पर उपायुक्त राज्य कर राजीव त्यागी, मोहम्मद नाजिम, उपायुक्त उद्योग धनंजय सिंह, उपायुक्त वीबी जीरामजी दिनेश कुमार यादव, लीगल एडवाइजर गरिमा तोमर सहित अन्य अधिकारी और व्यापारी पवन त्रिवेदी, अनिल गुप्ता आदि मौजूद रहे।